Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे लुधियाना में एसिड Attack, महिला पर युवक ने फैंका तेजाब, चीखों से गूंजा इलाका! Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल

कांग्रेस पर टिप्पणी KCR को पड़ी महंगी, EC ने 18 अप्रैल तक मांगा जवाब

24

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए राजनीतिक पार्टियां जमकर प्रचार कर रही हैं और एक-दूसरे के ऊपर आरोप-प्रत्यारोप लगा रही हैं. इस बीच तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री व भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के अध्यक्ष के.चंद्रशेखर राव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. दरअसल, एक टिप्पणी को लेकर चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस जारी किया है और उनसे जवाब मांगा है.

चुनाव आयोग ने केसीआर को 5 अप्रैल को सिरसिला में कांग्रेस पार्टी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर नोटिस जारी किया है. आयोग ने उनसे 18 अप्रैल की सुबह 11 बजे तक टिप्पणी के संबंध में अपना रुख स्पष्ट करने के लिए कहा है. कांग्रेस नेता जी निरंजन की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आयोग ने कहा कि केसीआर ने 5 अप्रैल को सिरसिला में अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस की आलोचना करते हुए आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया.

आयोग ने यह भी कहा कि केसीआर को उनके भाषण के संबंध में पहले भी कई सलाह और निर्देश जारी किए गए थे. आयोग को 6 अप्रैल को तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जी निरंजन से एक शिकायत मिली थी, जिसमें यह आरोप लगाया गया था कि केसीआर ने सिरसिला में अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के खिलाफ अभद्र, अपमानजनक और आपत्तिजनक आरोप लगाए थे.

चुनाव आयोग ने अब तक कितनी शिकायतों पर लिया एक्शन

आयोग ने सख्त लहजे में कहा है कि निर्धारित समय के भीतर केसीआर की ओर से कोई जवाब नहीं मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. इस बीच, चुनाव आयोग ने को लोकसभा के आम चुनावों की घोषणा के साथ 16 मार्च से आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से लिए गए एक्शन की को सूचीबद्ध किया है. उसने बताया है कि अब तक कुल शिकायतों में से 51 बीजेपी से मिली थीं, जिनमें से 38 मामलों में कार्रवाई की गई. वहीं, कांग्रेस की ओर से 59 शिकायतें मिली थीं, जिनमें से 51 मामलों में कार्रवाई हुई है. इसके अलावा अन्य पक्षों से 90 शिकायतें मिलीं, जिनमें से 80 मामलों में कार्रवाई की गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.