Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात...

पूरी दुनिया में हलचल मचाने वाले ईरान के हमले से इजराइल को कितना नुकसान हुआ?

31

इजराइल पर हुए हमले को करीब 48 घंटे बीत चुके हैं. रविवार को पूरे दिन सोशल मीडिया पर मिसाइल और ड्रोन हमलों से चमक रहे इजराइली आसमान की तस्वीरें वायरल होती रहीं, अब इस हमले में इजराइल को हुए नुकसान की खबरें भी सामने आने लगी हैं. एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने ABC न्यूज को बताया कि लगभग 9 ईरानी मिसाइल को इजराइल का एयर डिफेंस सिस्टम रोक नहीं पाया है, जिसकी वजह से इजराइल को खासा नुकसान झेलना पड़ा है.

उन्होंने आगे कहा कि पांच बैलिस्टिक मिसाइलों ने ‘नेवातिम एयर बेस’ पर हमला किया जिससे सी-130 परिवहन विमान, एक रनवे और स्टोरेज सुविधाओं को नुकसान पहुंचा है. इसके अलावा चार बैलिस्टिक मिसाइल और नेवातिम एयर बेस पर गिरे जिन्होंने बेस के इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचाया है.

ईरान और उसके अलायंस को चेतावनी

शनिवार शाम को ईरान के इस्लामिक रेवोल्यूशन गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने बयान दिया कि उसने सीरिया में ईरानी दूतावास के खिलाफ जवाबी प्रतिक्रिया में इजरायल के ठिकानों को दर्जनों ड्रोन और मिसाइलों से निशाना बनाया है. इसके साथ ही हमले के बाद ईरान ने इजराइल को चेतावनी देते हुए कहा कि इस हमले का जवाब दिया गया तो दूसरा हमला इससे कहीं ज्यादा खतरनाक होगा और हमारा निशाना इजराइल को समर्थन देने वाले देश भी होंगे.

ईरान ने अपने दूतावास पर हुए हमले के बाद ये हमले कर इजराइल और पूरी दुनिया को अपनी ताकत का अनुभव कराया है कि वे अपने देश से सीधे इजराइल पर हमला कर सकता है. बता दें कि सद्दाम हुसैन के शासन में इराक के इजराइल पर हमले के बाद ये पहला हमला है जो किसी देश द्वारा इजराइल पर सीधे तौर पर किया गया है.

99 फीसदी मिसाइलों को किया नष्ट

हमले के बाद IDF ने बयान दिया कि ईरान की ओर से दागे गए 99 फीसदी मिसाइल और ड्रोन को उनके एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही मार गिराया है. इजराइल ने अभी तक अपने किसी अधिकारिक बयान में किसी बड़े नुकसान की पुष्टी नहीं कि है. लेकिन इजराइल के प्रधानमंत्री को मिसाइल प्रूफ घर में शिफ्ट कर दिया गया है और देश के एयर डिफेंस सिस्टम को और मजबूत किया जा रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.