Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

मनोज तिवारी ने 10 साल में क्या किया? नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से टिकट मिलने पर कन्हैया का BJP पर हमला

73

उत्तर पूर्वी दिल्ली से टिकट मिलने के बाद कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने मनोज तिवारी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि पिछले 10 साल में मनोज तिवारी ने नॉर्थ ईस्ट दिल्ली की जनता के लिए क्या किया है? चुनाव है तो कोई न कोई खिलाफ में लड़ेगा ही मगर चुनाव में व्यक्ति महत्वपूर्ण नहीं होता है. चुनाव में विचार और मुद्दे महत्वपूर्ण होते हैं.

कन्हैया ने कहा कि मनोज तिवारी 10 साल से सांसद हैं, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली की जनता को वो बताएं कि उन्होंने यहां के लिए क्या किया है? कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि इस बार जनता तय करेगी कि उन्होंने कोई काम किया है या नहीं. कन्हैया ने कहा कहा कि दिल्ली में बीजेपी काम नहीं करती है. सिर्फ और सिर्फ INDIA गठबंधन की पार्टियों को बिना वजह परेशान करती है.

मनोज तिवारी ने किया कन्हैया पर पलटवार

वहीं, कन्हैया के बयान पर पलटवार करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि टुकड़े टुकड़े गैंग विचारों वाले कन्हैया कुमार 40 दिन के भ्रमण पर आए हैं. उन्हें हमारी नार्थ ईस्ट दिल्ली में मोदी जी के नेतृत्व में 10 साल में हुए 14600 करोड़ के कामों पर नजर जरूर डालनी चाहिए क्योंकि उन्हें पता तो चले कैसे कांग्रेस ने इस क्षेत्र को इग्नोर कर रखा था और उन्हें भारत की सेना पर उल्टे सीधे बयानों से बचना चाहिए.

बता दें कि कांग्रेस ने रविवार को 10 उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी की थी. इस लिस्ट में कांग्रेस पार्टी ने नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से कन्हैया कुमार के नाम की घोषणा की. बता दें कि कन्हैया 2019 में बिहार से CPI के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़े थे. इस चुनाव में उन्हें करारी हार मिली. बीजेपी के गिरिराज सिंह ने कन्हैया को करीब 4 लाख से अधिक वोटों से हराया था. वहीं, इस बार भी वो बिहार के बेगूसराय से लड़ना चाहते थे, लेकिन इंडिया गठबंधन से सीट नहीं मिली, जिसके बाद कांग्रेस ने उन्हें नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से अपना उम्मीदवार बनाया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.