Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कश्मीर में मौसम का अनोखा मिजाज: अक्टूबर में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, श्रीनगर और काजीगुंड में चढ़... राजस्थान यूथ कांग्रेस चुनाव परिणाम घोषित: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, अध्यक्ष बनन... Ramanujganj Kanhar River: एनीकट के पास नदी में फंसा युवक, स्थानीय गोताखोरों की मदद से सुरक्षित बाहर ... उत्तराखंड के त्यूणी में खौफनाक सड़क हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत और दो घायल फिल्म 'दृश्यम' से प्रेरित होकर खौफनाक वारदात: 2000 किलोमीटर दूर सूरत से आकर बेटे ने कुल्हाड़ी से की ... Balod News: सनौद में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; पिता और 12 साल के बेटे की मौत Katihar Crime News: बिहार के कटिहार में दिनदहाड़े बाजार में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, इलाके में ... SING Forum 2026 Singapore: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए किया ... Bilaspur High Court Verdict: तलाक के मामलों में नैसर्गिक न्याय का पालन जरूरी, बिना सुनवाई के आदेश अव... PMAY Urban Awards 2026: छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों को राष्ट्रीय पहचान, डिप्टी सीएम अरुण साव ने ग्रह...

उज्जैन: लाठी, पाइप-सरिया…. जो मिला उससे पीटा, शादी समारोह बना अखाड़ा, बुलानी पड़ी पुलिस

35

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में विवाह समारोह के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है. उज्जैन के घटिया थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात विवाह समारोह के दौरान दो परिवारों के बीच विवाद हो गया. इस विवाद के चलते सामने वाले पक्ष के लोगों ने समारोह के दौरान लाईट बंद कर दी. विवाह स्थल पर लट्ठ, पाईप और अन्य हथियारों से दूसरे गुट पर हमला कर दिया. इस दौरान वहां अफरा-तफरी मच गई. हमला करने के बाद आरोपी भाग निकले. पाचों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

घटिया थाना प्रभारी राधेश्याम चौहान ने बताया कि रविवार रात विवाह समारोह का आयोजन चल रहा था. शादी में पास के ही गांव राजूखेड़ी के रहने वाले राजाराम अपने चार बेटों कमल, प्रकाश, मोहन और अरुण के साथ शामिल होने गए हुए थे. विवाह समारोह के बीच उनका विवाद नजदीक के गांव में रहने वाले उनके रिश्तेदार रमेश, जीवन, जितेन्द्र और उसके परिजनों से हो गया.

विवाद के चलते रमेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर शादी समारोह में बिजली बंद की और इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से लट्ठ, पाईप और सरिये से राजाराम और उसके बेटों पर हमला कर दिया. इस दौरान शादी समारोह में भगदड़ की स्थिति बन गई. हमले में राजाराम और उसके बेटे घायल हो गए. वारदात करने के बाद हमलावर वहां से भाग निकले.

तीन लोगों का आईं गंभीर चोटें

गांव में हुए हमले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. हमले में तीन लोगों को ज्यादा चोटें आई हैं. पुलिस ने उनके बयान दर्ज करने के बाद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में शिकायत दर्ज कर ली है. पुलिस ने बताया कि अभी हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है.

सभी आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

इस मामले को लेकर घटिया थाना प्रभारी राधेश्याम चौहान ने बताया कि आरोपियों की तलाश के साथ ही कुछ टीम उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है, लेकिन अभी कोई भी आरोपी गिरफ्त में नहीं आ पाया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर छापामारी की कार्रवाई की गई है.

घायलों को जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

राजाराम और उसके बेटे कमल, प्रकाश, मोहन और अरुण पर हमला हो गया था, जिसमें राजाराम और उसके बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए थे. विवाह समारोह के दौरान गंभीर घायलों को तुरंत कुछ लोग जिला अस्पताल लेकर आए. जहां उनका इलाज किया जा रहा है. डॉक्टर ने बताया कि राजाराम और उसके बेटों की हालत में धीरे-धीरे सुधार आ रहा है.

हमले से शादी में मच गई अफरा-तफरी

शादी में राजाराम के परिवार पर हुए हमले से सभी लोग घबरा गए. किसी को यह पता नहीं चला कि यह हमला क्यों किया गया? राजाराम और उसके परिवार को इस तरह बेदर्दी से क्यों पीटा गया? पुलिस और पीड़ित समेत हर कोई यह जानना चाहता है कि विवाद का कारण आखिर क्या है?

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.