Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

अभी और भड़केगी जंग की आग, ईरान से बदले का प्लान तैयार, इजराइल कभी भी कर सकता है हमला

70

ईरान के हमले के बाद युद्ध के और भड़कने की आशंका बढ़ गई है. अगले कुछ घंटों में इजराइल ईरान पर हमले कर सकता है. इस बीच ईरान के प्रमुख नेता खामेनेई ने अमेरिका को चुनौती दी है कि जंग और भीषण होगी. ऐसे में साफ है कि इजराइल ने हमला किया तो ईरान विध्वंसक बदले से भी पीछे नहीं हटेगा. ऐसे हालात में गाजा के बाद युद्ध का एक और मोर्चा खुल सकता है.

इजराइल और हमास युद्ध के बीच अमेरिका के सामने भी मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं. ईरान पर इजराइल का हमला तय है. वॉर कैबिनेट की बैठक में हमले की टाइमिंग और स्केल को लेकर अलग-अलग राय हैं. रविवार को इजराइल की वॉर कैबिनेट की बैठक हुई. बैठक में पीएम नेतन्याहु, रक्षा मंत्री गैलेंट, कैबिनेट मिनिस्टर बेनी गैंज इस बात पर तो एकमत रहे कि ईरान को करारा जवाब दिया जाएगा.

24-48 घंटों में इजराइल कर सकता है ईरान पर हमला

गैंज और उनके राजनैतिक सहयोगी आइजनकोट और आर्मी चीफ हलेवी का कहना है कि ईरान पर हमला तुरंत करना चाहिए. आर्मी चीफ का कहना था कि इजराइल की वायुसेना पूरी तरह से तैयार है. ईरान पर टुकड़ों में नहीं एकसाथ तुरंत हमला करना चाहिए. वहीं कैबिनेट के कुछ सदस्यों ने जल्दबाजी में फैसला ना लेने की बात कही. हालांकि, अगले 24-48 घंटों में इजराइल ईरान पर हमला कर सकता है.

इजराइल ने कहा- प्लान लॉक एंड लोडेड

बता दें कि वॉर कैबिनेट ने अटैक और डिफेंस के लिए अपने प्लान को अंतिम रूप दे दिया है. हालांकि, यह साफ नहीं है कि ईरान पर इजराइल कब हमला करेगा? सीधा हमला करेगा या कुछ और तरकीब अपनाएगा. उधर, इजराइल के जवाबी हमले को लेकर ईरान अलर्ट पर है. कई ईरानी एयरपोर्ट सोमवार तक बंद रहेंगे. हमले मद्देनजर ईरान के सुपरमार्केट और गैस स्टेशनों पर लंबी कतारें हैं.

अभी संयम बरते इजराइल, जवाबी कार्रवाई को लेकर US

बता दें कि अमेरिका के मनाही के बावजूद इजराइल ने ईरान के हमले का जवाब देने का फैसला किया है. दरअसल, ईरानी के हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इजराइली पीएम नेतन्याहू से बात की थी. इस दौरान बाइडेन ने इजराइल को सुरक्षा का भरोसा दिया था. इसके साथ बाइडेन ने ये भी कहा था कि जवाबी कार्रवाई को लेकर इजराइल अभी संयम बरते.

इजराइल पर 300 से ज्यादा स्ट्राइक

बता दें कि शनिवार की देर रात ईरान ने दमिश्क हमले का बदला लेते हुए इजराइल पर विध्वसंक हमल कर दिया था. ईरान ने इजराइल पर 300 से ज्यादा स्ट्राइक किए गए. हालांकि, इजराइल का कहना है कि उसने ईरान से 99 फीसदी हमले को नाकाम कर दिया. मगर ईरान ने अपने ऑपरेशन को सफल मान लिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.