Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
विश्व प्रसिद्ध बौद्ध स्थल सांची में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव का भव्य आगाज: भगवान बुद्ध के प्रिय शिष... छतरपुर के डेंटिंग-पेंटिंग गैरेज में लगी भीषण आग: कई वाहन जलकर खाक, 20 से 25 लाख रुपये के नुकसान की आ... रीवा के संजय गांधी अस्पताल में प्रबंधन की बड़ी लापरवाही: शव लेकर उतर रहे 4 लोग 45 मिनट तक लिफ्ट में ... देशभर में बदला मौसम का मिजाज: उत्तर भारत में कोहरे और ठंड का प्रकोप, तो दक्षिण के राज्यों में बारिश ... दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बनेगा 2.24 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड: हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक ... परिसीमन से बदल सकता है उत्तर प्रदेश का सियासी नक्शा: लोकसभा की 120 और विधानसभा की करीब 604 सीटें होन... नवी मुंबई में फिल्मी अंदाज में 20 करोड़ रुपये की सनसनीखेज डकैती: जुईनगर एमआईडीसी इलाके में सोने से भ... उत्तर प्रदेश के बरेली में सोशल मीडिया की दोस्ती ने लिया नया मोड़: युवती ने धर्म बदलकर आकाश कश्यप के ... राजस्थान के कोटा में बीजेपी नेता पर जानलेवा हमला: चुनावी रंजिश के चलते बेरहमी से पीटा, शरीर में हुए ... इटली की संसद ने शैक्षणिक संस्थानों में बुर्का और नकाब पहनने पर लगाया प्रतिबंध: कक्षाओं में विदेशी वि...

देवरानी-जेठानी ने सास को पीट-पीटकर मार डाला, उकसाता रहा कलयुगी बेटा, वीडियो वायरल

56

ग्वालियर: मध्य प्रदेश ग्वालियर में एक  बुजुर्ग महिला को पीट पीटकर मार डाला। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला को उसी की बहुओं ने पीट-पीट कर मार डाला। देवरानी जेठानी ने मिलकर सास को लाठी डंडों से इतना पीटा की बुजुर्ग महिला मार बर्दाश्त नहीं कर पाई और उसने तड़प- तड़प कर दम तोड़ दिया। इस खौफनाक कारनामें में बुजुर्ग का बेटा भी मिला हुआ था।

सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग महिला को पीटने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पीड़िता को पीटने वाली बुजुर्ग की बहुएं ही है। वही एक पुरुष भी दिखाई दे रहा है जो बुजुर्ग का बेटा है, वह तमाशबीन बनकर सबकुछ देख रहा है और दोनों महिलाओं को बुजुर्ग को पीटने के लिए उकसा रहा है।

वायरल वीडियो आंतरी थाना इलाके के पीपरीगांव का है। जहां देवरानी जेठानी दोनों मिलकर अपनी बुजुर्ग सास को घर से खींच कर बाहर लाती है और लाठी डंडों और पत्थरों से पीटना शुरु कर देती है। मौके पर मौजूद बेटा मां को पीटने के लिए उकसा रहा है। पिटाई के बाद घायल बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.