Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

उज्जैन में भीषण सड़क हादसा ,तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से तीन युवकों की हुई मौत…

79

उज्जैन।: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में अज्ञात वाहन ने दो अलग-अलग बाइक पर सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। तीनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है घटना गांव गोयला बुजुर्ग के पास हाईवे की है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। बताया जा रहा है कि किसी बड़े अज्ञात वाहन ने तीनों युवकों को टक्कर मारी है। एक युवक खाचरोद का रहने वाला था और दो युवक इंदौर के रहने वाले थे। तीनों युवकों की मौत हो गई है।

इंदौर निवासी राजेश चौहान और विजय भूरिया मंदसौर में अपना काम खत्म करने के बाद इंदौर जा रहे थे इसी तरह फुटकर का काम करने वाले खाचरोद में रहने वाले प्रदीप उज्जैन आ रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने दोनों दो पहिया वाहन में टक्कर मार दी घटना देर रात की है। दोनों दो पहिया वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज कर मृतकों के शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

राजेश चौहान और विजय भूरिया इंदौर के रहने वाले थे और कारपेंटर का काम करते थे। दोनों अपना काम खत्म करके एक्टिवा से वापस इंदौर लौट रहे थे। इस मामले में भैरवगढ़ थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और अज्ञात वाहन चालक की पुलिस तलाश कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.