Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

बसपा ने MP की दो सीटों पर प्रत्याशी किए घोषित, बैतूल से अर्जुन भलावी होंगे नए कैंडिडेट

59

भोपाल: बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने एक और सूची जारी की है, जिसमें मध्य प्रदेश की बैतूल और इंदौर लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशियों का ऐलान किया है। पार्टी ने मध्यप्रदेश के बैतूल लोकसभा आज अर्जुन भलावी को पार्टी प्रत्याशी घोषित किया। बसपा की प्रदेश इकाई के अनुसार अर्जुन भलावी, अशोक भलावी के पुत्र हैं, जिन्हें हाल ही में बसपा ने बैतूल संसदीय क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी घोषित किया था और उनका अचानक हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया। इस वजह से बैतूल में चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई है।

पार्टी ने अब उनके पुत्र अशोक भलावी को प्रत्याशी घोषित किया है। अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित सीट बैतूल में शेष दलों के प्रत्याशी नामांकनपत्र दाखिल कर चुके हैं। अब बसपा प्रत्याशी का ही नामांकनपत्र शेष है। निर्वाचन आयोग की ओर से तय किए गए कार्यक्रम के अनुसार बसपा प्रत्याशी 19 अप्रैल तक नामांकनपत्र दाखिल कर सकेंगे और इनकी जांच 20 अप्रैल को होगी। 22 अप्रैल तक प्रत्याशी नाम वापस ले सकेंगे और मतदान 07 मई को होगा। बसपा ने इसके अलावा इंदौर से संजय सोलंकी को प्रत्याशी घोषित किया है। इंदौर में मतदान 13 मई को होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.