Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज

स्कूली बच्चों से भरी में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा बच्चे थे सवार

40

कवर्धा: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में शनिवार को बच्चों से भरी स्कूली बस में अचानक आग लग गई। बस में करीब 30 से ज्यादा बच्चे सवार थे। बस में धुंआ निकले ही बच्चों में अफरातफरी मच गई। बस के इंजन से धुंआ देखते ही ड्राइवर ने बीच सड़क पर बस रोक दी और कंडक्टर की मदद से जल्द से जल्द सभी बच्चों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला। फायर वाटर एक्साटिंग्विशर की मदद से आग को काबू किया। फायरबिग्रेड भी तत्काल मौके पर पहुंच गई।

जानकारी के मुताबिक, शहर के प्राइवेट अशोक पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम होने वाला है। इसके लिए बच्चों को पीजी कॉलेज ग्राउंड स्थित ऑडोटोरियम में रिहर्सल के लिए ले जाया जा रहा था। बस जैसे ही मां भुवनेश्वरी टॉकीज के पास पहुंची बस के इंजन से जोरदार धुंआ निकालने लगा और स्कूल बस में आग लग गई। बस में आग लगने की जानकारी लगते ही नगर के मेन रोड में हड़कंप मच गया। बस रुकते ही शहर के सबसे प्रमुख मार्ग होने के कारण सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। हालांकि ड्राइवर और कंडक्टर की सूझ बूझ से बड़ा हादसा टल गया। फिर बच्चों को दूसरी बस से ले जाया गया। स्कूल के डायरेक्टर पवन देवांगन ने बताया की शॉर्ट सर्किट के कारण बस से धुआं निकलने लगा था। सभी बच्चे सुरक्षित है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.