Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...

बेटे का दिल दहला देने वाला कारनामा, पिता को बिजली का करंट लगाकर दी दर्दनाक मौत, ऐसे हुआ खुलासा

50

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस ने एक अंधे कत्ल का सनसनीखेज खुलासा किया है। जहां एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता को करंट लगाकर मौत के घाट उतार दिया। शातिर ने परिवार में सबको नेचुरल मौत का दिखावा किया और संस्कार की सारी तैयारियां भी पूरी कर ली। इसी बीच मृतक की दूसरी पत्नी मौके पर पहुंची और उसने पति की हत्या की आशंका जताई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। सूचना पर अंतिम संस्कार से ठीक पहले पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया तो मौत का कारण करंट लगना पाया गया।

दरअसल, रामनगर कोटा निवासी बेटे सागर यादव ने अपने पिता सूरज यादव (54 वर्ष) 24 मार्च सुबह 6 बजे अपने घर में मृत अवस्था में देखा। इसकी जानकारी लगते ही मृतक की पत्नी राधाबाई यादव व उसके परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए शमशान घाट कोटा लेकर गए थे। वहां मृतक की दूसरी पत्नी देवकी यादव एवं बहन सावित्री यादव ने मृतक के शव को देखने पर मृत्यु में संदेह व्यक्त किया। यादव द्वारा मृतक के मृत्यु का सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराने की बात कही।

सूचना पर मर्ग पंचनामा जांच कार्यवाही में लिया जाकर पोस्टमार्टम कराया गया। डॉक्टर द्वारा पीएम रिपोर्ट में सूरज यादव की मृत्यु बिजली करंट लगाकर हत्या करने की बात सामने आई। इसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरु हुई। विवेचना दौरान संदेही सागर यादव से पूछताछ की गई, जिसके द्वारा अपने पिता की जीआई तार से करंट देकर  हत्या करना स्वीकार किया गया।

पुलिस ने आरोपी सागरयादव(26 वर्ष) पिता स्व. सूरज यादव निवासी अरपा कॉलोनी रामनगर कोटा थाना कोटा जिला बिलासपुर के विरुद्ध अपराध धारा सबूत पाए जाने पर आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी रजनीश सिंह, सहायक उप निरीक्षक ओंकार बंजारे, आरक्षक भोप साहू, चंदन मानिकपुरी की सराहनीय भूमिका रही।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.