Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नोएडा के 12वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर में पहुंचे Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ... यूपी में सियासी घमासान: "सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है"— मायावती और बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर ती... कांवड़ यात्रा नियम: सावन शिवरात्रि पर जल चढ़ाने के बाद भी रखें इन बातों का ध्यान, न करें ये गलतियां कश्मीरी विस्थापितों की वापसी पर संसदीय पैनल की रिपोर्ट: सुरक्षा व आजीविका के आकलन का निर्देश, मिलेगा...

संविधान भी बदलना होगा… एक और बीजेपी नेता ने की संविधान बदलने की मांग

45

फैजाबाद अयोध्या से बीजेपी उम्मीदवार लल्लू सिंह ने लोकसभा चुनाव के बीच एक विवादित बयान दिया है, लल्लू सिंह ने संविधान को बदलने को लेकर बयान देते हुए कहा कि नियम बदलना होगा और संविधान भी बदलना होगा.

लल्लू सिंह के इस बयान ने राजनीतिक माहौल को गर्म कर दिया है, लल्लू सिंह ने कहा कि सरकार बनाने के लिए 272 सांसद चाहिए लेकिन संविधान संशोधन या संविधान बदलने के लिए दो तिहाई बहुमत चाहिए, नियम बदलना होगा और संविधान भी बदलना होगा.

कांग्रेस ने किया हमला

बीजेपी उम्मीदवार के बयान पर कांग्रेस के पवन खेड़ा ने हमला करते हुए कहा कि आज अंबेडकर जयंती है. परसों मोदी जी ने कहा था कि स्वयं अंबेडकर जी भी आ जाएं तो भी संविधान नहीं बदल सकते. अब अयोध्या से भाजपा के वर्तमान सांसद लल्लू सिंह खुलेआम कह रहे हैं संविधान बदलना है इसलिए 400 सीटें जीतनी होंगी. पवन खेड़ा ने आगे सवाल पूछते हुए कहा कि मोदी जी इन्हें दिल से माफ कर पाएंगे?

इस से पहले भी दिए गए ऐसे बयान

इस से पहले भी बीजेपी के सांसद अनंतकुमार हेगड़े ने संविधान बदलने को लेकर बयान जारी किया था. जिसके बाद ज्योति मिर्धा जिन को पार्टी ने राजस्थान के नागौर से टिकट दिया है, उन्होंने भी संविधान बदलने को लेकर बयान दिया था. ज्योति मिर्धा ने 30 मार्च को राजस्थान के नागौर में एक संबोधन के दौरान कहा था कि देश के हित में कुछ निर्णय करने पड़ते हैं. उनके लिए हमें संविधान में बदलाव करने पड़ते हैं, अगर संविधान के अंदर हमें कोई बदलाव करना होता है तो आप में से कई लोग जानते हैं कि उसके लिए दोनों जो हमारे सदन हैं, लोकसभा और राज्यसभा, उनके अंदर सहमाति चाहिए होती है.

तीसरी बार पार्टी ने दिया टिकट

फैजाबाद लोकसभा सीट से बीजेपी पार्टी ने तीसरी बार लल्लू सिंह पर भरोसा जताया है. लल्लू सिंह ने साल 2019 में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आनंद सेन यादव से 65,477 के अंतर से जीत हासिल की थी.वहीं साल 2014 में भी सपा के मित्रसेन यादव और लल्लू सिंह के बीच कड़ा मुकाबला था और लल्लू सिंह ने बाजी मार ली थी.

देश में लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद से ही राजनीतिक माहौल गर्म है , सभी पार्टियां लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए दम खम लगाती नजर आ रही हैं. बता दें, 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा और 4 जून को वोटों की गिनती की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.