Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

गर्मियों में पसीना नहीं बिगाड़ेगा मेकअप लुक, ये 5 टिप्स रख लें याद

55

गर्मियों में मेकअप करना सबसे टफ टास्क माना जाता है. इस मौसम में मेकअप का लुक मेंटेन करना ही सबसे ज्यादा चैलेंजिंग काम है. गर्मी के दौरान पसीने की दिक्कत ज्यादा होती है, ऐसे में मेकअप बिखर जाता है. मेकअप बिखरने से पूरा लुक खराब हो जाता है. इस मौसम में आपको दिन के समय कोई इवेंट या पार्टी अटेंड करनी है तो मेकअप का खासा ध्यान रखना पड़ेगा.

लेकिन आजकल वॉटर बेस्ड और पाउडर में मौजूद ब्यूटी प्रोडक्ट्स मेकअप को स्टेबल रखने का काम करते हैं. इसमें आपको मैट फिनिश और ग्लॉसी दोनों तरह की अच्छी रेंज मिल जाएगी. हालांकि, गर्मियों के दौरान मिनिमल मेकअप बेस्ट ऑप्शन होता है. बहरहाल, मेकअप को लॉन्ग लास्टिंग रखने के लिए आपको कुछ शानदान टिप्स बताते हैं.

लगाएं मॉइश्चराइजर

त्वचा को ऑयली होने से बचाने के लिए गर्मी के मौसम में ज्यादातर लोग मॉइश्चराइजर लगाना छोड़ देते हैं. लेकिन जब आप चेहरे को मॉइश्चराइज नहीं करते तो ज्यादा पसीना आता है. ऐसे में वॉटर और जेल बेस्ड मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल किया जा सकता है.

सनस्क्रीन

त्वचा को धूप से बचाने और हाइड्रेट रखने के लिए सनस्क्रीन लगाएं. ध्यान रखें कि सनस्क्रीन का इस्तेमाल मेकअप लगाने से पहले करें. आजकल सनस्क्रीन बेस्ड मेकअप भी बाजार में आ गए हैं. इसे लगाने सेत्वचा धूप से सुरक्षित रहेगी और आपका मेकअप भी खराब नहीं होगा.

प्राइमर भी है जरूरी

मेकअप पैचेस से बचना चाहती हैं तो गर्मियों में प्राइमर लगाना बेहद जरूरी है. इससे आपका मेकअप लंबे समय तक टिकेगा और फ्लॉलेस लुक नजर आएगा.

न्यूड शेड्स का इस्तेमाल

गर्मी में डार्क शेड्स के मेकअप ज्यादा हैवी लगते हैं. ऐसे में समर्स में लाइट या फिर न्यूड शेड्स के मेकअप का इस्तेमाल करना जरूरी है. पाउडर ब्लशन की बजाय लिक्विड या लिपस्टिक टिंट लगाना बेहतर ऑप्शन रहेगा.

करें लाइट मेकअप

गर्मियों के मौसम में कम से कम मेकअप का इस्तेमाल करें. हैवी फाउंडेशन लगाने से आपका मेकअप ओवर साबित हो सकता है. ऐसे में आप टिंट मॉइश्चराइजर या कंसिलर लगा सकती हैं. इससे आपका लुक भी खराब नहीं होगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.