Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...

RJD के घोषणा पत्र पर सम्राट चौधरी का तंज, कहा- एक करोड़ लोगों को रोजगार देने के बदले जमीन कितनी लेंगे?

21

पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को अपनी पार्टी का घोषणापत्र (Manifesto) जारी किया, जिस पर भाजपा नेता एवं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि एक करोड़ रोजगार तो देंगे लेकिन उसके बदले में जमीन कितनी लेंगे यह नहीं बताया।

“सिर्फ भ्रष्टाचार कर सकता है लालू यादव का पूरा परिवार”
तेजस्वी यादव पर सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू यादव के परिवार ने यह नहीं बताया कि एक करोड़ लोगों को रोजगार देने के नाम पर जमीन कितना लेंगे, जमीन लेने की तैयारी है? लालू यादव का पूरा परिवार सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार कर सकता है और भ्रष्टाचार के लिए पूरी तरह रोड मैप बनाया है कि एक करोड़ नौजवानों को सपना दिखा करके उनके जमीनों को कैसे लिखवाना है। उधर, जदयू ने भी राजद के घोषणापत्र राजनीतिक रूप से नाबालिग बताया। जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि राजद 23 सीट पर चुनाव लड़ रही है और पूरे देश में रोजगार देने की बात कर रही है।

राजद ने परिवर्तन पत्र में जनता से किए 24 वादे 
बता दें कि राजद ने अपने घोषणपत्र को ‘‘परिवर्तन पत्र” का नाम दिया है। राजद के परिवर्तन पत्र में जनता से 24 वादे किए गए हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि  2024 के चुनावों के लिए 24 वचन लेकर आए हैं। केंद्र में ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार बनने पर देश भर में एक करोड़ बेरोजगार युवाओं को एक करोड़ सरकारी नौकरी प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूरे देश में वर्तमान में 30 लाख से अधिक सरकारी पद रिक्त हैं जिनको भरने के साथ-साथ 70 लाख पद सृजित किए जाएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.