Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

न आ रही आवाज, न दिख रही झलक…16 घंटे से बोरवेल में फंसा मासूम; 2 जेसीबी कर रहीं खुदाई

44

मध्य प्रदेश के रीवा में शुक्रवार को बोरवेल के अंदर 6 साल का मासूम गिर गया. उसे बोरवेल में गिरे पूरे 16 घंटे हो चुके हैं. लेकिन अभी तक उसे बाहर नहीं निकाला जा सका है. हालांकि, बच्चे को बोरवेल से बाहर निकालने की पूरी कोशिश की जा रही है. रेस्क्यू के लिए NDRF और स्थानीय प्रशासन की पूरी टीम लगी हुई है. लेकिन न तो बच्चे तक कैमरा पहुंच पाया है और न ही ऑक्सीजन की पाइप.

बोरवेल में मिट्टी और पराली होने की वजह से कैमरे में तस्वीर नहीं आ पाई है. 4 पोकलेन और 2 जेसीबी खुदाई में लगाई गई है. बोरवेल में फंसे मयंक तक पहुंचने के लिए 60 फिट की पैरलल लेन बनाई जा रही है.

खेत मालिक फरार

गौरतलब है की शुक्रवार को गेंहू की खेत में 6 साल का मयंक बोरवेल में गिर गया था. दरअसल, हीरामणि मिश्र नाम के शख्स के खेत में हार्वेस्टर से गेंहू की कटाई की जा रही थी. हार्वेस्टर के पीछे 4 बच्चे गेंहू की बाली बिन रहे थे और इसी दौरान मयंक खुले गड्डे में गिर गया. बताया जा रहा है कि हीरामणि ने 3 साल पहले इस बोरवेल को खुदवाया था और पानी नहीं आने की वजह से खुला छोड़ दिया. इस हादसे के बाद से खेत का मालिक हीरामणि मिश्र फरार है.

वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद

शुक्रवार को बच्चे के बोरवेल में गिरने की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी और एसडीएम मौके पर पहुंचे. घटना दोपहर 3.30 बजे की है. मौके पर तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं और बचाव कार्य जारी है. 2 जेसीबी, कैमरामैन की एक टीम और एसडीआरएफ की एक टीम रेस्क्यू कर रही है. बनारस से एनडीआरएफ की एक टीम भेजी गई है और जल्द ही बचाव अभियान में और तेजी लाई जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.