Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

क्या ओवैसी और कांग्रेस के बीच पक रही सियासी खिचड़ी? जानें परदे के पीछे की कहानी

54

कांग्रेस शासित तेलंगाना की हैदराबाद सीट हमेशा से हॉट सीट रही है और असदुद्दीन ओवैसी यहां से सांसद बनते रहे. इस बार के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने ओवैसी के किले में सेंध लगाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है. खास बात ये है कि जो असदुद्दीन ओवैसी हमेशा कांग्रेस के खिलाफ कड़े तेवर अपनाते नजर आते थे, और सीएम रेवंत रेड्डी को आरएसएस का एजेंट बताते थे उन्हीं एआईएमआईएम मुखिया ओवैसी के सुर अब बदले-बदले सुनाई पड़ रहे हैं.

सूत्रों के मुताबिक, हैदराबाद में कांग्रेस और ओवैसी की इस बार केमिस्ट्री बदल गई है. हाल ही के दिनों में CM रेवंत रेड्डी और ओवैसी दोनों के बेहतर रिश्ते दिखाते वीडियो और बयान सामने आ ही चुके हैं. विधानसभा चुनाव में अभी 6 महीने भी नहीं बीते हैं, लेकिन अब CM और ओवैसी के दिल बदले बदले से दिख रहे हैं।इसके पीछे है हैदराबाद का चुनावी गणित. जिसे इस बार बीजेपी ने पूरी तरह बदल दिया है.

हैदराबाद में बीजेपी ने फंसा दिया गेम

दरअसल यहां से ओवैसी पांचवीं बार अपनी जीत पक्की मान रहे थे, लेकिन बीजेपी ने अपनी फायरब्रांड नेता माधवी लता को मैदान में उतारकर गेम फंसा दिया. इसी के बाद कांग्रेस और ओवैसी की रणनीति बदलने लगी. सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस हैदराबाद सीट से धनाढ्य व्यापारी अली मस्कडी, 2 बार से ओवैसी के सामने ताल ठोक रहे माजिद खान और पार्टी के स्थानीय चेहरे समीरुल्लाह के नामों पर विचार कर रही है.

वैसे भी ओवैसी की बारे में कहा जाता है कि, वो अपने इलाके में दबदबा बनाए रखने के लिए राज्य सरकार से समझ बना कर रखते हैं. पहले टीडीपी, फिर कांग्रेस और बाद में बीआरएस के साथ रहे, ऐसे में अब तेलंगाना सरकार कांग्रेस की है. भले ही कांग्रेस खुलकर ओवैसी के साथ दिखकर देशभर में ध्रुवीकरण का संदेश नहीं देना चाहती. लेकिन अंदरखाने वो भी सियासी खिचड़ी जरूर पका रही है.

कांग्रेस के उम्मीदवार पर टिकी सबकी नजरें

अगर स्थानीय समीकरण को देखें तो नजर आता है कि अगर इस बार कांग्रेस ने कोई मजबूत मुस्लिम चेहरे को उतार दिया तो मुस्लिम वोट कांग्रेस और AIMIM के बीच बंट सकता है. ऐसा हुआ तो बीजेपी को फायदा होगा, जो न कांग्रेस चाहती है और न ओवैसी. वहीं कांग्रेस हिन्दू उम्मीदवार देकर सीधे ओवैसी की मददगार नहीं दिखना चाहती है. कांग्रेस और ओवैसी के बीच गठजोड़ का कोई आधिकारिक ऐलान नहीं है, लेकिन राजनीतिक पंडितों की मानें तो वहां से पार्टी किसी कमजोर प्रत्याशी को उतार सकती है जिससे मुस्लिम वोट आपसे में ना बटें. ऐसे में पैनल में तीसरे नम्बर पर आए समीरुल्लाह रेस में फिलहाल सबसे आगे हैं.

सूत्रों का दावा है कि इसके एवज में ओवैसी बिहार से लेकर UP तक बड़े पैमाने पर चुनाव लड़कर कांग्रेस और विपक्ष को जो नुकसान पहुंचाते थे, अब अगर पत्ते ठीक पड़ गए तो बड़े पैमाने पर ओवैसी ऐसा करते नहीं दिखेंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.