Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ... रांची के कांके रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर का तांडव: आधा दर्जन बाइक-स्कूटी को रौंदा, एक गंभीर रूप से घायल जौनपुर की शाहजहां बानो बनीं 'प्रतीक्षा': सनातन धर्म अपनाकर बरेली के आश्रम में प्रेमी पवन संग रचाया व... गुरुग्राम के सूरत नगर में MNC कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटकता मिला शव बरेली दहेज हत्या मामले में अदालत का बड़ा फैसला, 5 साल के मासूम की गवाही पर ससुर दोषमुक्त मंदसौर में घर की सीढ़ियों पर बैठा दिखा विशालकाय मगरमच्छ! चीख पड़ी महिला, वन विभाग ने रेस्क्यू कर चंब... बिहार में रेल नेटवर्क का बड़ा विस्तार: 976 करोड़ की लागत से दानापुर-फतुहा के बीच बिछेगी नई रेल लाइन,... देश में मंदिर चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, राज ठाकरे का दावा— "सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ ... मानसून का रौद्र रूप! यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में तूफानी हवाओं की... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता

‘जल्द तीनों घर आएंगे…’, म्यांमार में फंसे लड़कों को लेकर MEA ने कहा

32

यूपी के तीन युवकों को म्यांमार में बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है. तीनों पेशे से इंजीनियर हैं. इसमें से दो लखनऊ और एक बाराबंकी का रहने वाला है. इन्हें मलेशिया में नौकरी दिलाने की बात कही गई थी. मगर, इनसे साइबर फ्रॉड कराया जा रहा है. विरोध कर पर यातनाएं दी जा रही हैं. इस मामले में विदेश मंत्रालय (Ministry of External Affairs) का बयान आया है.

विदेश मंत्रालय ने कहा, जब-जब देश के नागरिकों को दिक्कत हुई है, हमने तुरंत प्रयास किए हैं. इस मामले में भी हम नजर बनाए हुए हैं. मामला हमारे संज्ञान में है. तीनों युवकों को जल्द से जल्द वापस लाने के प्रयास किए जा रहे हैं. वो जल्द घर लौटेंगे. वहीं, म्यांमार में सुरक्षा हालात पर मंत्रालय ने कहा कि वहां हालात बेहद खराब है. खासकर रखीने प्रांत में. सरकार ने म्यांमार को लेकर एडवायजरी भी जारी की है.

बातचीत और कूटनीतिक तरीके से समस्या का हल निकले

इसके साथ ही रुस-यूक्रेन युद्ध में स्विट्जरलैंड द्वारा शांति बैठक के मामले पर भी विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया आई है. इसको लेकर कहा है कि अभी भारत को आमंत्रित किए जाने की जानकारी नहीं है. भारत इस बात का पक्षधर है कि बातचीत और कूटनीतिक तरीके से समस्या का हल निकले.

उधर, पाकिस्तान के साथ बातचीत की संभावना के सवाल पर विदेश मंत्रालय ने कहा है कि पाकिस्तान से भारत को लेकर विरोधाभासी बयानबाजी की जा रही है. कुछ भी बोला जा रहा है. हम सभी बयानों पर नजर रख रहे हैं. देखते हैं आगे क्या होता है.

म्यांमार में फंसे युवकों की पीएम मोदी-सीएम योगी से अपील

युवकों ने वीडियो जारी कर पीएम मोदी और सूबे के सीएम योगी से मदद की गुहार लगाई है. युवकों ने कहा है कि चीन की एक कंपनी उनसे साइबर फ्रॉड का काम करवा रही है. विरोध करने पर मारपीट की जाती है. इतना ही नहीं इलेक्ट्रिक शॉक दिया जाता है.

इतना ही नहीं इलेक्ट्रिक शॉक दिया जाता है. सोने पर मुंह पर पानी डाल दिया जाता है. भारत सरकार से अपील है कि हम लोगों की जान बचाएं. यहां पर साइबर फ्रॉड का काम कराया जा रहा है. डाटा इंट्री कराकर स्कीमिंग का खेल चल रहा है. यहां पर इंडिया के चार और अन्य देशों से करीब 500 लड़के-लड़कियां कैद हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.