Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

रोहित शर्मा 3 साल बाद पूरा करना चाहते हैं ये सपना, रिटायरमेंट को लेकर बताए अपने इरादे

36

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला पिछले कुछ महीनों में जमकर आतिशबाजी कर रहा है. हर फॉर्मेट में रोहित लगातार रन बरसा रहे हैं. इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए वो तूफानी बैटिंग कर रहे हैं. रोहित का ये प्रदर्शन ऐसे वक्त में आ रहा है जब उनकी उम्र और संन्यास को लेकर कई बार बातें हो चुकी हैं लेकिन भारतीय कप्तान खुद इस बारे में क्या सोचते हैं? इसका जवाब भी अब मिल गया है और रोहित ने अगले कुछ साल तक खेलने के अपने इरादे साफ कर दिए हैं क्योंकि उन्हें अपना एक सपना अभी भी पूरा करना है.

पिछले साल टीम इंडिया को वर्ल्ड कप खिताब के बेहद करीब तक लेकर गए कप्तान रोहित शर्मा ने अभी भी उम्मीदें छोड़ी नहीं हैं. 30 अप्रैल को 37 साल के होने जा रहे रोहित अभी भी देश के लिए वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीतना चाहते हैं, जो कुछ ही महीने पहले उनके हाथ से फिसल गया था. रोहित ने एक इंटरव्यू में अपने इस सपने और क्रिकेट भविष्य को लेकर खुलासा किया है.

अभी संन्यास नहीं, वर्ल्ड कप जीतने पर नजर

मशहूर शो होस्ट गौरव कपूर के यूट्यूब शो ‘ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस’ में रोहित शर्मा ने अपने भविष्य को लेकर सवालों के जवाब दिए. रोहित ने साफ किया कि जिंदगी आने वाले वक्त में कहीं लेकर जा सकती है लेकिन कम से कम अभी वो संन्यास के बारे में नहीं सोच रहे हैं. उन्होंने अपनी मौजूदा फॉर्म का जिक्र करते हुए कहा कि फिलहाल वो काफी अच्छी बैटिंग कर रहे हैं और इसलिए कुछ साल और खेलते रहना चाहते हैं. फिर रोहित ने अपने सबसे बड़े सपने की बात की और कहा कि वो 2027 का वनडे वर्ल्ड कप जीतना चाहते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.