Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रि... तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले में सामने आया एक बेहद अजीबोगरीब और हैरान करने वाला मामला, एक्स गर्लफ्रें... कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मां... भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता म... दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलत...

हुबली गोमती नगर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, बैतूल, आमला एवं घोड़ाडोंगरी स्टेशन पर रहेगा स्टॉपेज

54

बैतूल: गर्मी के मौसम में ट्रेनों में कई नो रूम की स्थिति निर्मित हो गई है। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेनों में चल रही भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने लखनऊ के गोमतीनगर से हुबली तक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस स्पेशल ट्रेन का बैतूल जिले में बैतूल आमला एवं घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज दिया गया है। जिसके चलते यात्रियों को छुट्टियों के समय अपनी यात्रा करने में सुविधा होगी। रेलवे गाड़ी संख्या 07305/07306 हुबली-गोमतीनगर-हुबली ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचालन किया जाना है. हुबली से 13 अप्रैल से 18 मई 2024 तक हर शनिवार को और लखनऊ के गोमतीनगर से 16 अप्रैल से 21 मई 2024 तक हर मंगलवार को 6 फेरे ये ट्रेन लगाएगी।

हुबली- गोमती नगर (07305) ट्रेन बैतूल स्टेशन पर प्रत्येक रविवार 14, 21, 28 अप्रैल एवं 05, 12 एवं 19 मई को आएगी। इस ट्रेन का आमला स्टेशन पर आगमन 18/08 एवं प्रस्थान 18/10 पर होगा। बैतूल स्टेशन पर यह ट्रेन 18/26 पर आएगी एवं 18:28 पर जाएगी इसी तरह घोड़ाडोंगरी स्टेशन पर इस ट्रेन का आगमन 19:01 एवं प्रस्थान 19:02 पर होगा

इटारसी,भोपाल होकर चलेगी स्पेशल ट्रेन

यातायात निरीक्षक अशोक कटारे ने बताया कि गाड़ी नम्बर 07306 गोमतीनगर-हुबली ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 16 अप्रैल से 21 मई 2024 तक हर मंगलवार को गोमतीनगर से 10:45 बजे प्रस्थान कर बादशाहनगर से 11:00 बजे, ऐशबाग से 11:30 बजे, उन्नाव से 12:30 बजे, कानपुर सेंट्रल से 13:02 बजे, पोखराया से 14:05 बजे, ऊरई से 14:40 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. से 16:40 बजे, ललितपुर से 17:37 बजे, भोपाल से 20:45 बजे, इटारसी से 22:35 बजे, घोड़डोंगरी से 23:40 बजे पहुंचेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.