Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

सड़क हादसे में गुना भाजपा जिला मंत्री और सरपंच पति की मौत, CM मोहन व सिंधिया ने जताया शोक

55

गुना: गुना जिले के कोतवाली थानाक्षेत्र में मंगलवार रात करीब 12 बजे दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में भाजपा के जिला मंत्री और सरपंच पति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों एबी रोड किनारे खड़े बातें कर रहे थे इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने तीनों को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल भी बीजेपी कार्यकर्ता है। इधर, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी घायलों से मिलने रात को ही जिला अस्पताल पहुंचे। वहीं उन्होंने दोनों पार्टी कार्यकर्ताओं के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए बुधवार के सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने भी घटना पर शोक जताया है।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार देर रात भाजपा जिला मंत्री आनंद मगराना रघुवंशी न्यू सिटी कॉलोनी के बाहर कमलेश यादव (मोहनपुर पंचायत सरपंच पति) के साथ एबी रोड किनारे खड़े होकर सरपंच संघ के अध्यक्ष मनोज धाकड़ का इंतजार कर रहे थे। उनकी स्कूटी साइड में खड़ी थी। इसी दौरान हनुमान चौराहे तरफ से तेज रफ्तार कार आई और तीनों को टक्कर मार दी। हादसे में कमलेश यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि आनंद व मनोज घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। लेकिन दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए आनंद को भोपाल और मनोज को इंदौर रेफर कर दिया। वहीं आनंद ने रास्ते में दम तोड़ दिया। जबकि मनोज का इलाज जारी है।

वहीं सीएम मोहन यादव व भाजपा ने दोनों भाजपा नेताओं की मौत पर शोक व्यक्त किया है। पुलिस ने हादसा ग्रस्त कार और कार चालकों को पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक शराब के नशे में थे। कार में सवार दो युवक कैंट स्थित शाशिव एकेडमी में पायलट बनने की पढ़ाई कर रहे हैं। सीएसपी ज्योति उमठ ने बताया कि दोनों युवकों को राउंडअप किया गया है, जिनका मेडिकल कराया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.