Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ... रांची के कांके रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर का तांडव: आधा दर्जन बाइक-स्कूटी को रौंदा, एक गंभीर रूप से घायल जौनपुर की शाहजहां बानो बनीं 'प्रतीक्षा': सनातन धर्म अपनाकर बरेली के आश्रम में प्रेमी पवन संग रचाया व... गुरुग्राम के सूरत नगर में MNC कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटकता मिला शव बरेली दहेज हत्या मामले में अदालत का बड़ा फैसला, 5 साल के मासूम की गवाही पर ससुर दोषमुक्त मंदसौर में घर की सीढ़ियों पर बैठा दिखा विशालकाय मगरमच्छ! चीख पड़ी महिला, वन विभाग ने रेस्क्यू कर चंब... बिहार में रेल नेटवर्क का बड़ा विस्तार: 976 करोड़ की लागत से दानापुर-फतुहा के बीच बिछेगी नई रेल लाइन,... देश में मंदिर चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, राज ठाकरे का दावा— "सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ ... मानसून का रौद्र रूप! यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में तूफानी हवाओं की... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता

आंबेडकर प्रतिमा से चश्‍मा हटाकर लगाया था काला पदार्थ, आरोपी गिरफ्तार

36

 बड़नगर। एक दिन पूर्व बदनावर मार्ग संगम चौराहा स्थित डा. भीमराव आंबेडकर की पीतल की प्रतिमा पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा चश्मा हटाकर उनके मुंह पर काला पदार्थ लगा दिया गया था। इस संबंध में वीडियो फुटेज और अन्य चश्मदीदों के आधार पर पुलिस ने एक युवक निलेश पुत्र संजय गोसर ठक्कर बापा कालोनी को गिरफ्तार कर लिया।

युवक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। वह बहकी बातें कर पुलिस से उलझ रहा था। वह पुलिस की गिरफ्त से भाग भी निकला था, मगर पुलिस ने मोटरसाइकिल से पीछा कर काबू में किया।

उल्लेखनीय है कि एक दिन पूर्व संगम चौराहा स्थित बाबा साहेब आंबेडकर की मूर्ति से छेड़छाड़ की घटना के बाद अनेक समर्थक मौके पर पहुंच गए थे।

जानकारी मिलने के बाद मौके पर तहसीलदार माला राय भी पहुंची थी और काले पदार्थ को प्रतिमा से साफ करवाया था।

इसके बाद पुलिस ने फरियादी जुगलकिशोर मालवीय पिता राजाराम मालवीय की रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.