Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

एक दिन में 2 लाख 82 हजार 42 नए कार्यकर्ता BJP में हुए शामिल- वीडी शर्मा, बोले- स्थापना दिवस पर इतिहास रच दिया

42

भोपाल: प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि भाजपा ने स्थापना दिवस पर नया इतिहास रचा है। एक दिन में 47 हज़ार 179 बूथ पर 2 लाख 82 हज़ार 42 नए लोग भाजपा में शामिल हुए। उन्होंने दावा किया कि यह आकंड़ा 4 लाख 50 हज़ार तक पहुंचेगा। वीडी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमें टास्क दिया था कि हर बूथ पर 370 नए मत जो पिछले किसी भी चुनाव में मत मिले उन सर्वाधिक मतों में जोड़ करके यह प्रयास, हमें पूरे देश के अंदर, प्रदेश के अंदर करना है। भारतीय जनता पार्टी में न्यू जॉइनिंग का अभियान लिया है। इस अभियान के निमित्त और मध्य प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी ने लगातार चाहे अन्य राजनीतिक दल के लोगों हो, चाहे सामाजिक कार्यकर्ता हो चाहे, वह खिलाड़ी हो आर्टिस्ट हो समाज में अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाले लोग होंगे। आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आज मुझे आपको बताने में गर्व है। स्थापना दिवस 6 अप्रैल को हम 64523 बूथों पर स्थापना दिवस के कार्यक्रम पर हम एक लाख से ऊपर जॉइनिंग हमारा संकल्प था लेकिन आज भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथ के अध्यक्ष, महामंत्री, बीएलओ से लेकर के बूथ समिति और पूरे मध्य प्रदेश के सभी नेतृत्व को बधाई देना चाहता हूं कि उन्होंने इस अभियान को 6 अप्रैल स्थापना दिवस को इतने व्यापक पैमाने पर जमीन पर उतारा कि ⁠64523 बूथों में से ऑन रिकॉर्ड बूथों पर जिन्होंने संगठन ऐप पर अपलोड किया है। संगठन ऐप पर रियल टाइम अपलोड पर 64523 में से 47179 बूथों पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के प्रयासों से अन्य दलों से लेकर के अन्य अन्य क्षेत्रों के लोगों ने 28242 नए लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति विश्वास व्यक्त किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.