Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पटना में वकील के घर बदमाशों ने फेंका बम, धुआं-धुंआ हुआ इलाका

40

बिहार की राजधानी पटना में बदमाशों ने एक वकील के घर पर बम से हमला कर दिया. बदमाशों ने पहले वकील को फोन कर धमकी दी फिर उनके घर के आगे बम से हमला कर दिया. बम की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया. मौहल्ले में दहशत का माहौल हो गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले जांच कर रही है.. पुलिस घटना के पीछे की मंशा खंगालने में जुटी है.

मामला पत्रकार नगर थानाक्षेत्र के कंकड़बाग डॉक्टर्स कॉलोनी का है. बताया जा रहा है कि मोटर साइकिल पर सवार दो युवक आए और वकील के घर सामने बम फोड़ कर मौके से फरार हो गए. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज की सहायता से बदमाश को पकड़ने की कोशिश कर रही है.

क्रिमिनल लॉयर है डॉक्टर प्रियदर्शी

वकील डॉक्टर प्रियदर्शी अपने परिवार के साथ कंकड़बाग डॉक्टर्स कॉलोनी के विधापुरी पार्क के ठीक बगल के मकान ओ/90 में रहते हैं. वह पिछले 20-22 साल से पटना सिविल कोर्ट में क्रिमिनल लॉयर के तौर पर प्रैक्टिस कर रहे हैं. इस मामले में वकील डॉ. अभिषेक प्रियदर्शी ने बताया कि उन्हें डराने के लिए इस घटना को अंजाम दिया है.

उन्होंने बताया कि रविवार की रात वे अपने क्लाइंट पटना कमिश्नरी के उपसमहर्ता सूरज कुमार के साथ घर पर स्थित कार्यालय में मौजूद थे. इस दौरान उन्हें बाहर तेज आवाज सुनाई दी. बाहर निकले तो गेट के पास धुआं उठ रहा था. तब उनके स्टेनो रोहित कुमार ने बताया कि एक बाइक से दो युवक आए थे बम पटक कर भाग गए.

पुलिस से कहा बम नहीं पटाखा विस्फोट

बताया जा रहा है कि पुलिस ने उस बाइक की पहचान कर ली है जिसपर सवार होकर बदमावगश आए थे. वहीं पत्रकारनगर के थानाध्यक्ष ने बम विस्फोट से इंकार किया है. उन्होंने कहा है कि यह बम विस्फोट नहीं बल्कि घर के सामने बदमाशों ने पटाखा विस्फोट किया है. पुलिस इसमें शामिल शरारती तत्वों की पहचान कर रही है. मोटर साइकिल की पहचान हो गई है. जल्द ही बदमाशों की भी पहचान कर ली जाएगी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.