Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

सीएम सावंत का दावा, गोवा मेे दोनों लोकसभा सीट पर जीत दर्ज करेगी भाजपा

40

@शब्द दूत ब्यूरो (07 अप्रैल 2024) 

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत ने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस तटीय राज्य की उत्तरी गोवा और दक्षिणी गोवा दोनों सीट जीतेगी। भाजपा ने मौजूदा सांसद श्रीपद नाइक को उत्तरी गोवा सीट से और पल्लवी डेम्पो को दक्षिणी गोवा से अपना उम्मीदवार बनाया है। विपक्षी कांग्रेस ने उत्तर और दक्षिण गोवा सीट से क्रमशः पूर्व केंद्रीय मंत्री रमाकांत खलप और विरियाटो फर्नांडीस को अपना प्रत्याशी बनाया है।

दक्षिण गोवा सीट से वर्तमान में कांग्रेस के फ्रांसिस्को सरदिन्हा सांसद हैं। मुख्यमंत्री सावंत ने शनिवार को पणजी के पास मापुसा में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा, ”भाजपा के उम्मीदवारों को लोगों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है, जिसके कारण पार्टी उत्तरी गोवा सीट एक लाख मतों और दक्षिणी गोवा सीट 60,000 मतों के अंतर से जीतेगी। उन्होंने कहा कि लोगों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के काम पर भरोसा है। भाजपा ने राज्य की दोनों लोकसभा सीट पर दो बार चुनाव प्रचार किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सदानंद शेट तनावडे ने कहा, ”मतदाताओं ने देखा है कि केंद्र में मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने क्या काम किया है। हम दोनों सीट पर भारी अंतर से जीतेंगे।” उन्होंने कहा कि गोवा में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा आठ से दस दिन में अपना घोषणापत्र जारी करेगी। गोवा में लोकसभा चुनाव के लिए सात मई को मतदान होगा। चार जून को मतगणना होगी। 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.