Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बैतूल में शराब की लत छुड़ाने के नाम पर पिलाया गया जहरीला काढ़ा, दो लोगों की मौत और पांच की हालत गंभी... उम्र के चलते अगला राज्य विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, मैसूर ... उत्तर रेलवे के विद्युत विभाग द्वारा आयोजित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन, छह मंडलों... गोरखपुर में सड़क हादसे के शिकार हुए 13 वर्षीय छात्र आर्य वर्धन के परिजनों से मिले सीएम योगी आदित्यना... देहरादून के मालसी चिड़ियाघर में सफेद बाघ 'तेजस' के बाड़े का लोकार्पण, सीएम धामी ने पर्यटकों को किया ... मुंबई के भिंडी बाजार स्थित ‘मुसाफिरखाना’ इमारत को तोड़ने की कार्रवाई पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने लगाई तत्क... महाराष्ट्र के गोंदिया में एयर होस्टेस वर्षा तूरकर हत्याकांड का पर्दाफाश, पति के अवैध संबंधों से खफा ... अमरोहा में हसनपुर पुलिस पर गिरी अदालत की गाज, मौजूदा सीओ और तत्कालीन थाना प्रभारी समेत 15 पुलिसकर्मि... गोरखपुर में भाजपा नेता के 14 वर्षीय बेटे की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई, 6 नामजद और 50 अज्ञात पर ... अंतरिम जमानत पर रिहा होने के बाद रामपुर में मीडिया से मुखातिब हुए आजम खान, जेल के अनुभवों पर छलका दर...

एल्गार परिषद-माओवादी संबंध मामला: सुप्रीम कोर्ट ने कार्यकर्ता शोमा कांति सेन को जमानत दी

54

उच्चतम न्यायालय ने एल्गार परिषद-माओवादी संबंध मामले में आरोपी शोमा कांति सेन को शुक्रवार को जमानत दे दी। अंग्रेजी साहित्य की प्रोफेसर और महिला अधिकार कार्यकर्ता सेन को 6 जून, 2018 को मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था।

इन शर्तों पर मिली जमानत 
आदेश सुनाते हुए जस्टिस अनिरुद्ध बोस और ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने निर्देश दिया कि अन्य शर्तों के अलावा, सेन विशेष अदालत की अनुमति के बिना महाराष्ट्र राज्य नहीं छोड़ेंगे। इसमें कहा गया है कि वह एनआईए के जांच अधिकारी को उस पते के बारे में सूचित करेगी जहां वह जमानत अवधि के दौरान रहेगी। पीठ ने कहा कि सेन को अपने मोबाइल फोन का जीपीएस भी चौबीसों घंटे सक्रिय रखना होगा।

जानें क्या है पूरा मामला
यह मामला 31 दिसंबर, 2017 को पुणे के शनिवारवाड़ा में आयोजित एल्गार परिषद सम्मेलन में दिए गए कथित भड़काऊ भाषणों से संबंधित है, जिसके बारे में पुलिस का दावा है कि अगले दिन शहर के बाहरी इलाके में स्थित कोरेगांव-भीमा युद्ध स्मारक के पास हिंसा भड़क उठी। पुणे पुलिस ने दावा किया था कि सम्मेलन को माओवादियों का समर्थन प्राप्त था। मामले की जांच, जिसमें एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं और शिक्षाविदों को आरोपी बनाया गया है, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को स्थानांतरित कर दी गई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.