Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

हमारी यमराज से दोस्ती, इसलिए भ्रष्टाचारियों को भेज रहे नर्क: भाजपा नेता रघुराज सिंह

30

अलीगढ़: यूपी सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री रघुराज सिंह का विवादास्पद बयान सामने आया है। जहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए रघुराज प्रताप सिंह ने कहा कि हमारी यमराज से दोस्ती है। इसलिए हमारी पार्टी बेईमानों को नरक भेजने का काम कर रही है। यह हमारी योगी सरकार ने तय किया है। आज किसी में हिम्मत नहीं है कि वह अब माफियागीरी उत्तर प्रदेश में दिखाए। अभी-अभी जो गए हैं, जिनको शहीद का दर्जा दिया जा रहा है. किसी की भी बहन बेटी को उठा ले जाते थे। उस दौरान पुलिस वाले भी कुछ नहीं कर पाते थे। मशीन गन घर में मिलती थी। उसका भी कुछ नहीं कर पाते थे। एक डिप्टी एसपी रोता है। उसको मुलायम सिंह ने बर्खास्त कर दिया था। आज किसी के साथ अन्याय नहीं हो सकता। अगर होगा तो 24 घंटे में उसे जेल होगी या फिर ऊपर होगा। दूसरा हमारी सरकार के पास कोई रास्ता नहीं है।

खैर के बिसारा में आयोजित जनसभा में मंत्री ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में 3000 फैक्ट्री आ गई है। हमारे बच्चे बेरोजगार मुक्त होंगे। उत्तर प्रदेश को बेईमान सपा – बसपा ने आपस में कंपटीशन करके जनता को लूटा। आज किसी में इतनी हिम्मत नहीं है, जो लूट कर दिखाएं, जो लूटेगा वह जेल में सड़ेगा या उसे ऊपर का रास्ता देखना पड़ेगा। यमराज के लिए हम लोगों ने दरवाजा खोल इसे और भी आसान कर दिया है। हमने यमराज से दोस्ती कर रखी है कि इन बेईमानों को जल्दी से ऊपर ले जाओ और नरक लोक में स्थापित करो। यह हमारी योगी सरकार ने तय किया है. आज सबको खुली छूट है। अपना काम करने के लिए।

उन्होंने कहा कि आज कोई बेटी अयोध्या राम मंदिर देखने जाए, तो किसी की इतनी हिम्मत नहीं है कि उसे छेड़ दे। यदि छेड़ दिया तो वह जिंदा नहीं बचेगा। कोर्ट कानून बाद में देखेंगे। यह कानून व्यवस्था है। आज योगी की डिमांड राजस्थान और हर स्टेट में हो रही है। क्यों हो रही है? क्योंकि उत्तर प्रदेश की जनता ने भारी बहुमत से योगी की सरकार बनाई है। मंत्री रघुराज सिंह ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी का जमाना है, जो हिंदू हित की बात करेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.