Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...

महाकोशल में प्रचार को गति देने आठ को मंडला और शहडोल आएंगे राहुल गांधी

41

मंडला/शहडोल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सात अप्रैल को जबलपुर में जनसभा करके प्रदेश में अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। नौ अप्रैल को पीएम का बालाघाट में दौरा भी प्रस्तावित है। प्रधानमंत्री के दौरे के एक दिन बाद ही मंडला सीट पर सिवनी जिले की केवलारी विधानसभा के घंसौर और शहडोल में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सभा होगी। यहां उनकी सभा से बालाघाट और छिंदवाड़ा सीट के मतदाताओं को भी प्रभावित करने की कांग्रेस की कोशिश है।

मंडला और छिंदवाड़ा सीट साधने का प्रयास

बालाघाट में भाजपा की भारती पारधी चुनाव लड़ रही हैं। आदिवासी बहुल इस सीट पर पार्टी ने ढाल सिंह बिसेन का टिकट काटकर नया चेहरा उतारा है। यहां प्रधानमंत्री की सभा से मंडला और छिंदवाड़ा सीट को भी साधने की कोशिश है, क्योंकि बालाघाट सीट के एक तरफ छिंदवाड़ा और दूसरी तरफ मंडला है। प्रधानमंत्री के दौरे के बाद पहले चरण की अन्य सीटों पर दूसरे केंद्रीय पदाधिकारियों की भी सभाएं हो सकती हैं। बता दें कि विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी ने 12 दिन में 14 सभाएं और एक रोड शो किया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.