Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...

भोपाल: कार चालक ने थाना में किया सुसाइड, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

27

भोपाल (विनीत पाठक): भोपाल के बागसेवनिया थाने के बाहर एक व्यक्ति ने सल्फास खा लिया। इससे पहले उसकी कार से एक स्कूटी चालक को टक्कर लग गई थी। दोनों पक्ष बहस के बाद थाने पहुंचे थे, कार चालक उपचार कराने का हवाला देते हुए केस दर्ज न कराने की बात स्कूटी चालक से कह रहा था। हालांकि स्कूटी चालक एफआईआर दर्ज कराना चाहता था। तमाम प्रयासों के बाद भी जब स्कूटी चालक राजीमाना करने के लिए तैयार नहीं हुआ तो गुस्साए कार चालक ने कार से सल्फास की गोली निकालकर खा लीं। पुलिस ने तत्काल उसे जेपी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे हमीदिया रैफर कर दिया गया। हमीदिया में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। वही थाना प्रभारी अमित सोनी ने कहा कि कार चालक विनोद तिवारी मूलतः बुधनी का रहने वाला था वह पहले से ही तनाव में था उसकी कार में सल्फास रखी हुई थी जिसे उसने खा लिया। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.