Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

फारूक अब्दुल्ला ने किए वैष्णो देवी के दर्शन, बताया दुआ में क्या मांगा?

52

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने वैष्णो देवी के दर्शन किए. हाल ही में पीएम मोदी ने श्रीनगर से कटरा तक जिस वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई है, उसी ट्रेन में फारूक अब्दुल्ला ने सफर किया. उन्होंने इस ट्रेन में अपनी पहली यात्रा की और वैष्णो देवी पहुंचे.

माता के दर्शन के बाद फारूक अब्दुल्ला ने बताया कि उन्होंने क्या दुआ मांगी. उन्होंने कहा, बहुत अच्छे दर्शन हुए जनाब, मुझे उम्मीद है कि जो हम ने मांगा है वो माता पूरा करेंगी. हम चाहते हैं कि अमन हो तरक्की हो, भाई चारा हो और हम लोग आगे बढ़ सके, भारत आगे बढ़े और हम सब भी.

वंदे भारत ट्रेन को लेकर क्या कहा?

वैष्णो देवी मंदिर पहुंचने के लिए फारूक अब्दुल्ला ने श्रीनगर से कटरा तक चली वंदे भारत ट्रेन से सफर किया. इस मौके पर ट्रेन को लेकर फारूक अब्दुल्ला ने कहा, बहुत खुशी हुई मुझे इस ट्रेन में आकर जो शुरू हुई है. यह हमारे लिए बहुत बड़ा नया कदम है. जिससे हम समझ रहे हैं कि सिर्फ माता कि यात्रा के लिए लोग बहुत आएंगे बल्कि भोलेनाथ की यात्रा के लिए भी आएंगे. इससे जम्मू-कश्मीर के टूरिज्म को बहुत फायदा होगा.

“माता ने बुलाया है”

फारूक अब्दुल्ला श्रीनगर के नौगाम रेलवे स्टेशन से ट्रेन में चढ़े. माता वैष्णो देवी तीर्थयात्रियों के लिए आधार शिविर कटरा टर्मिनल पर उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी और जम्मू एनसी अध्यक्ष रतन लाल गुप्ता ने उनका स्वागत किया. स्टेशन पर उतरने के बाद फारूक अब्दुल्ला ने कहा, माता ने बुलाया है, आया है बुलावा शेरा वाली का.

फारूक अब्दुल्ला की आंखों में आ गए आंसू

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने ट्रेन को लेकर कहा कि विकास को देखकर उनकी आंखों में आंसू आ गए और उन्होंने उम्मीद जताई कि नए रेल लिंक से 3,880 मीटर ऊंचे पवित्र गुफा मंदिर में अमरनाथ तीर्थयात्रियों की बड़ी आमद में मदद मिलेगी, इस साल की यात्रा 3 जुलाई से शुरू होने वाली है.

अब्दुल्ला ने कहा, आखिरकार कश्मीर को देश के रेल नेटवर्क से जुड़ते देखकर मेरा दिल भर आया. मेरी आंखें भर आईं. मैं ऐसा करने के लिए इंजीनियरों और वर्कर्स को बधाई देता हूं.

पीएम मोदी ने ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 जून को दो वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई. एक श्रीनगर से कटरा तक और दूसरी 272 किलोमीटर लंबे उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेलवे लिंक को पूरा करने को, जो कश्मीर घाटी को बाकी भारत से जोड़ता है.

ट्रेन को लेकर फारूक अब्दुल्ला ने इसे लोगों के लिए सबसे बड़ी जीत बताते हुए कहा कि ट्रेन यात्रा को आसान बनाएगी, व्यापार को बढ़ावा देगी और जम्मू-कश्मीर और देश के बाकी हिस्सों के बीच “प्यार और दोस्ती” को मजबूत करेगी.

उन्होंने कहा, हमें उम्मीद है कि देश भर से यात्री आगामी तीर्थयात्रा के दौरान बड़ी संख्या में अमरनाथ गुफा मंदिर में दर्शन के लिए इस सुविधा का इस्तेमाल करेंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.