Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
"सलीम सुरेश बनकर नहीं कर पाएगा शादी!" पहचान छिपाकर निकाह करने वालों पर गुजरात सरकार का बड़ा एक्शन, क... IMD Weather Update: पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में बढ़ेगा पारा, मौसम विभाग की नई चेतावनी ने बढ़ाई टे... बड़ी चेतावनी: चांदनी चौक का मंदिर आतंकियों के निशाने पर! दिल्ली में बड़े हमले की फिराक में लश्कर, हा... Namo Bharat Train: अब दिल्ली से मेरठ सिर्फ 55 मिनट में, सराय काले खां से मोदीपुरम तक दौड़ने को तैयार... Anant Bhaskar Murder Case: आंध्र प्रदेश के पूर्व MLC अनंत भास्कर पर हत्या का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने... सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: बंगाल में न्यायिक नियुक्तियों पर जारी खींचतान पर SC का बड़ा फैसला, अधिकारिय... बड़ी खबर: क्या बाबरी के नाम पर बन सकती है नई मस्जिद? सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को दिया झटका, सुनव... Greater Noida News: रयान इंटरनेशनल स्कूल में एक घंटे तक बाथरूम में बंद रही मासूम छात्रा, परिजनों ने ... भगवान को लिखा 'जॉब लेटर': छात्र ने मांगी 20 लाख के पैकेज वाली नौकरी, बदले में भगवान को दिया ये अनोखा... चुगली की तो कटेगी जेब! अब इधर-उधर की बातें की तो देना होगा भारी जुर्माना, जानें इस अनोखे फैसले के पी...

बैतूल में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, जीतू पटवारी के रवाना होते ही जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा ने दिया इस्तीफा…

18

बैतूल। लोकसभा चुनाव से पहले बैतूल में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। आपको बता दें कि सुनील शर्मा ने जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को त्यागपत्र भेजा है। बुधवार को रामू टेकाम का नामांकन दाखिल करने के लिए अरुण यादव , जीतू पटवारी और भंवर जितेंद्र सिंह बैतूल पहुंचे थे।

यहां पर उन्होंने आमसभा को भी संबोधित किया। लेकिन सभा के बाद जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा नाराज हो गए। सुनील शर्मा मंच पर भाषण देना चाहते थे लेकिन समय की कमी के चलते भाषण देने वालों की लिस्ट से जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा का नाम हटा दिया गया था।

इसके बाद सुनील शर्मा ने नाराज होकर जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। सुनील शर्मा ने त्याग पत्र में लिखा- मैंने हमेशा आपके सफल नेतृत्व में पूरी निष्ठा से करीब 30 सालों से कांग्रेस पार्टी में विभिन्न पदों पर रहकर सेवा दी, लेकिन वर्तमान में मैं जिला अध्यक्ष पद पर कार्य करने में असमर्थ हूं। आप से अनुरोध है कि आप मेरा इस्तीफा स्वीकार करें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.