Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...

जेल से बाहर आए संजय सिंह, अब अगला प्लान क्या होगा?

80

आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट ने 2 अप्रैल, मंगलवार को दिल्ली शराब घोटाला मामले में जमानत दे दी है, जिसके बाद औपचारिकता पूरी होने के बाद 3 अप्रैल को संजय सिंह जेल से बाहर आगए. पूरे 6 महीने बाद संजय सिंह जेल से बाहर आए. जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने पार्टी ऑफिस का दौरा किया और केजरीवाल, सिसोदिया के परिवार से मुलाकात की.

अब सवाल सामने खड़ा होगया है कि जब लोकसभा चुनाव इतने नजदीक आगए है और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, और सत्येंद्र जैन जेल में बंद हैं, ऐसे में अब संजय सिंह का अगला प्लान क्या होगा? संजय सिंह ने जेल से बाहर आकर कहा कि हमारी पार्टी के सबसे बड़े नेता अरविंद केजरीवाल जेल में हैं. इस तानाशाही का जवाब देश की जनता देगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से संकल्प लेने को कहा कि जब तक हमारे मुखिया जेल में हैं तब तक 10 गुना ज्यादा काम करेंगे.

संजय सिंह की जिम्मेदारियां

संजय सिंह को सीएम केजरीवाल के दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उसी मामले में उनकी कथित भूमिका के लिए ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के दो हफ्ते से भी कम समय बाद मिली है. वहीं आम आदमी पार्टी की पूरी लीडरशिप अभी जेल में है. कोर्ट ने संजय सिंह को लोकसभा चुनाव में हिस्सा लेने की इजाजत दी हैं, जिसके चलते संजय सिंह पर फिलहाल पार्टी संबंधी सभी निर्णय लेने की जिम्मेदारी हैं. साथ ही संजय सिंह लोकसभा चुनाव लड़ने की रणनीति पर काम करेंगे. संजय सिंह पर फिलहाल जब तीन दिग्गज नेता जेल में है तब चुनावी कैंपेन को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी हैं.

चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी

संजय सिंह पर चुनावी राज्यों में प्रचार की अहम जिम्मेदारी हैं, साथ ही संगठन और सरकार को टूटने से बचाने का जिम्मा भी फिलहाल उनके ऊपर हैं, दिल्ली, पंजाब में सरकार में टूट बचाना उनके लिए फिलहाल बड़ी चुनौती है. साथ ही विपक्षी दलों के साथ आप का तालमेल बिठाना भी अहम काम है. जेल से निकलने के बाद संजय सिंह ने जो तेवर दिखाए, उससे भी यही लगता है कि अब वो बीजेपी सरकार पर और ज्यादा हमलावर होंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.