Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...

इस्तीफा देते ही पार्टी ने निकाला, तेजी देखकर अच्छा लगा… संजय निरुपम का कांग्रेस पर पलटवार

34

संजय निरुपम पर कांग्रेस विरोधी बयानबाजी और गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया है. पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने संजय निरुपम को पार्टी से 6 साल के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया है. इसके बाद गुरुवार सुबह निरुपम ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए हमला किया है. उनका कहना है कि उन्होंने पार्टी से जैसे ही इस्तीफा दिया वैसे ही उन्हें निकाला गया है. कांग्रेस की तेजी देखकर अच्छा लगा है.

संजय निरुपम ने ‘एक्स’ पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा, ‘ऐसा दिखाई देता है कि कल रात पार्टी को मेरा त्यागपत्र मिलने के तुरंत बाद उसने मेरा निष्कासन जारी करने का निर्णय लिया. इतनी तत्परता देखकर अच्छा लगा. बस ये जानकारी साझा कर रहा हूं कि मैं आज साढ़े 11 से 12 बजे के बीच विस्तार से अपनी बात रखूंगा’. संजय निरुपम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.

एक्स पर संजय निरुपम ने बदला बायो

कांग्रेस से निष्कासित होने के बाद संजय निरुपम ने ‘X’ पर अपना बायो बदल लिया. निरुपम ने ‘X’ पर नया प्रोफाइल फोटो अपलोड किया है. निरुपम के खिलाफ कार्रवाई से पहले लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी ने उन्हें स्टार प्रचारक बनाया था. उस लिस्ट से भी निरुपम का नाम हटा दिया. साथ ही महाराष्ट्र कांग्रेस ने बुधवार को ही पार्टी से निकालने का प्रस्ताव पास किया था.

अविभाजित शिवसेना से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाले संजय निरुपम ने साल 2009 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीता था. निरुपम उत्तर-पश्चिम सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे. मुंबई उत्तर से सांसद रह चुके निरुपम ने कहा था कि कांग्रेस नेतृत्व को शिवसेना (यूबीटी) के आगे दबाव में झुकना नहीं चाहिए. बताया जाता है कि उद्धव ठाकरे की पार्टी के साथ सीट शेयरिंग को लेकर संजय निरुपम ने टिप्पणी की थी, जो कांग्रेस को नागवार लगी. अब सबकी नजरें संजय के अगले कदम पर टिकी हैं.

बीजेपी नेता संजय निरुपम के विरोध में उतरे

वहीं, संजय निरुपम पर बीजेपी नेता मोहित कंबोज भारतीय ने बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है कि संजय निरुपम एक बोझ हैं. आखिरकार कांग्रेस ने उन्हें बाहर निकाल दिया. वे वही हैं जिन्होंने 2019 में मोदी जी और बीजेपी की आलोचना की थी. वे वही हैं, जो हिंदू विरोधी हैं और मुंबई में बीफ पार्टी का आयोजन किया था. अब वे जहां भी जाएंगे, वे सिर्फ बोझ ही रहेंगे. मैं आखिर तक उनका विरोध करूंगा.

उन्होंने अपनी पोस्ट में सीएम एकनाथ शिंदे को टैग किया है. दरअसल, निरुपम के शिंदे गुट में जाने की चर्चा है, लेकिन बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस के करीबी नेता मोहित कंबोजल भारतीय निरुपम का विरोध जता रहे हैं. हालांकि ये अलग बात है कि कुछ दिन पहले ही बीजेपी अध्यक्ष बावनकुले ने भी निरुपम के लिए बयान दिया था. उनका कहना था कि जो भगवा अपनाने को तैयार है, बीजेपी की विचारधारा अपनाने को तैयार है, मोदी जी पर विश्वास है, उसका स्वागत है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.