Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां... Kashi Vishwanath Mahashivratri 2026: काशी में उमड़ा भक्तों का सैलाब, 3 KM लंबी लाइन; जानें बाबा विश्... Uzma Khan Kanwar Yatra: मुराद पूरी हुई तो कांवड़ लेकर निकलीं उजमा खान, महादेव की भक्ति में लीन होकर ...

ईशांत शर्मा की ये सलाह मयंक यादव को ‘खूंखार’ बना देगी, अब मचेगा तहलका

24

मयंक यादव…इस नाम ने वर्ल्ड कप में तहलका मचाया हुआ है. दिल्ली का ये क्रिकेटर इस वक्त आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए खेल रहा है. मयंक यादव ने अबतक टूर्नामेंट में दो मैच खेले हैं और दोनों ही मुकाबलों में इस खिलाड़ी ने अपनी टीम को जीत दिलाई है. मयंक यादव ने अबतक 2 मैचों में 6 विकेट हासिल किए हैं और दोनों मुकाबलों में वो प्लेयर ऑफ द मैच बने. मयंक यादव की सबसे बड़ी खासियत उनकी रफ्तार और गजब की लाइन-लेंग्थ है. मयंक यादव ने इस सीजन 156.7 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी है जो कि अबतक सबसे तेज है. लेकिन यहां सबसे गजब बात ये है कि इतनी रफ्तार होने के बावजूद ये खिलाड़ी कमाल लाइन और लेंग्थ से बॉलिंग कर रहा है. इस बीच मयंक यादव ने खुलासा किया है कि उन्हें तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा से एक अहम सलाह मिली है.

ईशांत की मयंक को सलाह

ईशांत शर्मा ने जियो सिनेमा पर बातचीत के दौरान बताया कि उन्होंने दिल्ली के कई तेज गेंदबाजों से बातचीत की. इसमें ईशांत शर्मा ने उन्हें सलाह दी कि वो अपनी गेंदों में नई चीजें जोड़ते रहें लेकिन इसके लिए रफ्तार से कतई समझौता ना करें. मयंक ने कहा कि उनका ध्यान कभी स्पीड पर होता ही नहीं है. वो बस टीम के लिए विकेट लेना चाहते हैं. वैसे मयंक ने माना कि वो मैच के बाद ये जरूर पूछते हैं कि सबसे तेज गेंद कितनी रफ्तार की थी. लेकिन उनका सबसे ज्यादा ध्यान टीम को जिताने पर ही होता है.

मयंक यादव क्यों हैं बेहद खतरनाक

मयंक यादव को ईशांत शर्मा ने जो सलाह दी उसपर ये गेंदबाज अमल भी कर रहा है. मयंक यादव लगातार हार्ड लेंग्थ गेंदों के अलावा जबरदस्त बाउंसर फेंक रहे हैं और उनकी दिशा कमाल की रहती है. आरसीबी के खिलाफ सिर्फ 15 रन देकर 3 विकेट लेने वाले इस गेंदबाज के लिए फाफ डुप्लेसी ने अहम बात कही. डुप्लेसी ने कहा कि मयंक यादव के पास तो रफ्तार है लेकिन इसके साथ-साथ उनकी लाइन भी कमाल है जो सबसे अहम है. मयंक यादव की रफ्तार ने सिर्फ भारतीय फैंस ही नहीं बल्कि दुनियाभर के फैंस को खुश कर दिया है. ब्रेट ली का तो यहां तक मानना है कि अगर ये खिलाड़ी अपने सिर की पोजिशन में थोड़ा बदलाव करे तो मयंक 160 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार छू सकते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.