Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...

1000 करोड़ की पिक्चर के लिए 250 करोड़ अकेले थलापति विजय ने वसूल लिए!

50

साउथ इंडस्ट्री के लिए साल 2024 की शुरुआत एकदम जबरदस्त रही. छोटे बजट की फिल्मों ने खूब धमाल मचाया. अब बारी है उन पिक्चरों की, जिसका हर किसी को इंतजार है. इस लिस्ट में अल्लू अर्जुन, जूनियर एनटीआर के अलावा थलापति विजय की फिल्म भी शामिल है. ‘ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ (GOAT) पर फिलहाल वो काम कर रहे हैं. इसके बाद उनके करियर की आखिरी पिक्चर आएगी. जिसका बजट 1000 करोड़ के आसपास बताया जा रहा है. ये एक पॉलिटिकल ड्रामा है. ‘थलापति 69’ को एच विनोथ डायरेक्ट कर रहे हैं.

थलापति विजय की आखिरी पिक्चर को DVV Dananyya नाम की कंपनी प्रोड्यूस करने वाली है. ये कंपनी एस.एस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ को भी प्रोड्यूस कर चुकी है. दरअसल थलापति विजय कुछ वक्त पहले ही अपनी पॉलिटिकल पार्टी का ऐलान कर चुके हैं. इसका नाम है- तमिझा वेत्री कड़गम (टीवीके).

आखिरी फिल्म के लिए इतनी रकम वसूल रहे विजय!

थलापति विजय इस वक्त ‘ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ (GOAT) की शूटिंग में बिजी है. ये उनकी 68वीं फिल्म है. फिल्म को वेंकट प्रभु डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म की रूस में शूटिंग हो रही है. ये पिक्चर इसी साल रिलीज होने वाली है. हालांकि, इस फिल्म की रिलीज से पहले ही उनकी अगली और आखिरी फिल्म सुर्खियां बटोरने लगी है. इसे बड़े लेवल पर बनाया जा रहा है. हालांकि, पिक्चर को कौन डायरेक्ट करने वाला है. इसका जल्द ही ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो सकता है.

थलापति विजय की आखिरी फिल्म का बजट भी 100 करोड़ के आसपास बताया जा रहा है. इसी बीच तेलुगु डॉट कॉम की एक रिपोर्ट सामने आई है. इसके मुताबिक, थलापति विजय ने इस पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म के लिए 250 करोड़ रुपये फीस मांगी है. वहीं ऐसा भी कहा जा रहा है कि, AGS एटरटेनमेंट फिल्म को को-प्रोड्यूस कर सकता है. पर अबतक कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है. हालांकि, एक्टर को प्लॉट सुना दिया गया है और स्क्रिप्ट पर भी काम किया जा रहा है.

शुरुआत में कहा जा रहा था कि पिक्चर को Vetrimaaran डायरेक्ट करने वाले हैं. लेकिन बाद में पता लगा कि, वो मना कर चुके हैं. उनके पास पहले ही काफी प्रोजेक्ट्स हैं. जिसके चलते वो इस फिल्म पर काम नहीं कर पाएंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.