Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज

दतिया टोल प्लाजा पर बदमाशों ने की 15 मिनट तक ताबड़तोड़ फायरिंग, भगदड़ में दो लोगों की मौत…

44

 

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में टोल प्लाजा पर बदमाशों ने कर्मचारियों से मारपीट कर फायरिंग शुरू कर दी। गोली चलने के दौरान कर्मचारियों में भगदड़ मच गई और इस भगदड़ में कुएं में गिरने से दो कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई है। मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें कि घटना मंगलवार रात की है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। यह घटना चिरूला थाना क्षेत्र की है।

फायरिंग के बाद कर्मचारी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे दो कर्मचारी पास के खेत में कुएं में गिर गए। जिससे उनकी मौत हो गई। बदमाश चार बाइक पर सवार होकर आए थे और टोल पर मौजूद कर्मचारियों से मारपीट करने लगे। मारपीट के बाद बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।

इस मामले में एसडीओपी प्रियंका मिश्रा का कहना है कि टोल प्लाजा पर रंगदारी दिखाते हुए अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग की है और फायरिंग के बाद भगदड़ में दो कर्मचारी कुएं में गिर गए जिससे उनकी मौत हो गई है। मामले में अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द उनको पकड़ लिया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरियाणा निवासी श्रीनिवास परिहार और नागपुर निवासी शिवाजी की मौत हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.