Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची के कांके रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर का तांडव: आधा दर्जन बाइक-स्कूटी को रौंदा, एक गंभीर रूप से घायल जौनपुर की शाहजहां बानो बनीं 'प्रतीक्षा': सनातन धर्म अपनाकर बरेली के आश्रम में प्रेमी पवन संग रचाया व... गुरुग्राम के सूरत नगर में MNC कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटकता मिला शव बरेली दहेज हत्या मामले में अदालत का बड़ा फैसला, 5 साल के मासूम की गवाही पर ससुर दोषमुक्त मंदसौर में घर की सीढ़ियों पर बैठा दिखा विशालकाय मगरमच्छ! चीख पड़ी महिला, वन विभाग ने रेस्क्यू कर चंब... बिहार में रेल नेटवर्क का बड़ा विस्तार: 976 करोड़ की लागत से दानापुर-फतुहा के बीच बिछेगी नई रेल लाइन,... देश में मंदिर चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, राज ठाकरे का दावा— "सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ ... मानसून का रौद्र रूप! यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में तूफानी हवाओं की... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका...

80 साल के बुजुर्ग ने 34 साल की महिला से रचाई शादी, सोशल मीडिया पर हुई थी फ्रैंडशिप

66

आगर मालवा: मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में एक बुजुर्ग ने अपने से आधी उम्र की महिला से शादी रचाई, जो इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। बुजुर्ग की उम्र 80 वर्ष है। सोशल मीडिया पर 34 साल की लड़की से उसकी फ्रैंडशिप हुई और अब दोनों ने शादी रचाकर सबको चौंका दिया। दोनों ने सुसनेर कोर्ट में कोर्ट मैरिज करने के बाद कोर्ट परिसर स्थित हनुमान मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से शादी रचाई।

जानकारी के मुताबिक, सुसनेर के नजदीकी मगरिया गांव निवासी बालूराम बागरी (80) ने महाराष्ट्र के अमरावती की रहने वाली शीला इंगले (34) से लव मैरिज की है। दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया पर हुई और फिर यह दोस्ती प्यार में बदल गई दोनों ने शादी रचाने का मन बनाया। सुसनेर कोर्ट में जाकर एक वकील के माध्यम से दोनों ने कोर्ट मैरिज के लिए अपने अपने दस्तावेज जमा करवाए।

कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद दोनों ने कोर्ट परिसर में बने हनुमान मंदिर में एक दूसरे को फूल माला पहनाकर हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। इस अनोखी शादी में महिला और बुजुर्ग के चुनिंदा परिचित लोग शामिल हुए।

बताया जा रहा है कि 80 वर्षीय दूल्हा बने बालूराम बागरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उनके बड़ी संख्या में फॉलोवर्स भी हैं। इसी बीच शीला इंगले नाम की महिला से सोशल मीडिया के जरिए चैट शुरु हुई, जान-पहचान दोस्ती कब प्यार में बदल गई पता ही नहीं चला। दोनों ने एक दूसरे से नंबर शेयर किए और शादी की बात की। अब दोनों एक दूसरे के हमसफर बन गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.