Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Tarunpreet Singh Sondh News: कैबिनेट मंत्री ने दी जानकारी, मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम के तहत चला... Punjab BJP News: रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर से हमला, पुलिस पर मिलीभगत का गंभीर आरोप Amritsar Police News: ड्यूटी के दौरान एएसआई की हत्या से सनसनी, टीटीएच संगठन के दावे की जांच में जुटी... Faridabad News: पूर्व सरपंच देवी के घर से करोड़ों के आभूषण और नकदी ले उड़े चोर, पुलिस खंगाल रही सीसीट... Jhajjar Crime News: बहादुरगढ़ में पूर्व सैनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर पर गोली लगने से गई... National Weather News: कहीं भारी बारिश तो कहीं भीषण गर्मी, सितंबर के इन दिनों में जानें कैसा रहेगा म... Chaudhary Bansi Lal University Hostels: सीबीएलयू में दो नए छात्रावासों के निर्माण से 400 छात्राओं को... Bhiwani University News: सीबीएलयू में टैलेंट हंट कार्यक्रम संपन्न, कुलसचिव प्रो. भावना शर्मा और डीन ... Gurugram Traffic News: क्षमता से अधिक सवारियां लेकर दौड़ रहा था ऑटो, सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों पर उठ... Haryana Crime News: पंचकूला में नाइट क्लब के अंदर ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, ...

जेल गए केजरीवाल से बीजेपी ने मांगा इस्तीफा, कहा- आप तो आरोप पर ही मांग लेते थे

31

शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्डिंग मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वह 15 अप्रैल तक जेल में रहेंगे. केजरीवाल के जेल जाने के बाद बीजेपी ने उनसे (केजरीवाल) इस्तीफा मांगा है. बीजेपी ने निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल तो आरोप पर इस्तीफा मांग लेते थे.

बीजेपी प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आम आदमी पार्टी और उसके मुखिया अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त केजरीवाल जी के पक्ष में कल इंडिया गठबंधन का बड़ा मंच तैयार किया गया था लेकिन हिरासत से सियासत चलाने तो पहले से ही चलवा रहे थे लेकिन आज 15 दिन की न्यायिक हिरासत के बाद भी उन्होंने कोई निर्णय नहीं लिए.

पूरे कुंआ में भंग पड़ी है सब पीकर मस्त- सुधांशु त्रिवेदी

इंडिया गठबंधन के निरर्थक और अनावश्यक बयान देने वाले नेताओं को अब विचार करना चाहिए. त्रिवेदी ने कहा कि अन्ना जी पहले गुरु थे वो गुरु ही रह गए अब केजरीवाल जी के दूसरे गुरु लालू जी बन गए वो भी अब पीछे रह जाएंगे. उन्होंने आगे कहा कि केजरीवाल जी ने अब आतिशी और सौरव भारद्वाज का नाम ले लिया है जो विजय नायर के संपर्क में रहते हैं. अब यहां समझ नहीं आ रहा किसने पी है और किसने पिलाई. पूरे कुंआ में भंग पड़ी है सब पीकर मस्त हैं. शराब घोटाले को लेकर भ्रष्टाचार के आरोप में सारी चीजें स्पष्ट होती जा रही हैं.

अरविंद केजरीवाल कब देंगे इस्तीफा?

वहीं, बीजेपी नेता शहजाह पूनावाला ने कहा कि अरविंद केजरीवाल इस्तीफा कब सौंपेंगे. वो महज आरोप पर ही इस्तीफा मांगने लगते थे. अब आप जेल जाकर भी इस्तीफा नहीं दे रहे.

केजरीवाल तब चोरों से लड़ने की बात करते थे..

वहीं, साजिया इल्मी ने कहा कि 16 अगस्त 2011 को केजरीवाल ने 13 दिन 320 घंटे का अनशन किया था. केजरीवाल जी तब चोरों से लड़ने की बात करते थे और पर्चे लहराते थे. कल वही सारे चोर उनके बचाव में रामलीला मैदान में रैली की. केजरीवाल की सुनीता जी ने कहा कि कुछ ऐसे सुबूत हैं, जिनका केजरीवाल जी खुलासे करेंगे. वो कहां गया? केजरीवाल ने अब आतिशी और सौरव भारद्वाज का नाम लिया है. पुराने सभी साथियों को साइडलाइन कर ही दिया था. नए साथियों का क्या हश्र होगा अब दिखने लगा है?

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.