Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

फ्रिज में हुआ धमाका… ध्वस्त हुई मकान की छत, लगी आग और खाक हो सारा सामान

24

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में फ्रिज में धमाका होने से घर में आग लग गई. भीषण आग में सब कुछ जलकर राख हो गया. घटना से इलाके में भगदड़ मच गई. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया. जिस वक्त घर में आग लगी उस दौरान वहां सिर्फ बच्चे मौजूद थे. फ्रिज से उठते धुआं को देख वह घबरा गए. फ्रिज में धमाके बाद मकान की छत ध्वस्त हो गई और पूरे घर में आग फैल गई.

घर की महिला अफ्तारी लेने के लिए बाजार से सामान लेने गई थी. उसी दौरान मकान में आग लग गई. जब तक आग बुझाई गई तब तक मकान में रखा सारा सामन जल गया. आग की घटना में करीब 5 लाख रुपया का नुकसान हुआ है. आग की यह घटना अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र के जाकिर नगर गली नंबर 5 की है.

घर पर थे बच्चे मौजूद

जाकिर नगर के रहने वाले भूरे खान मजदूरी करके अपने घर का गुजर बसर करते हैं. रविवार को वह मजदूरी करने के लिए गया था. घर में पत्नी नगमा और बच्चे थे. शाम को अफ्तार का वक्त हुआ तो नगमा सामान लेने के लिए बाजार चली गई. घर में बच्चे ही मौजूद थे. अचानक घर में रखे फ्रीज से धुआं निकलने लगा. धुआं देख बच्चे डर के घर से बाहर की ओर भाग गए. फ्रीज से निकली चिंगारी ने घर में रखे सामान में आग पकड़ लगी. बच्चों ने शोर मचाया.

धमाके के साथ ध्वस्त हो गई घर की छत

आग लगने से लोग इकट्ठा हो गए. घर में रखे गैस सिलेंडर के फटने की आशंका के चलते किसी की हिम्मत आग बुझाने की नहीं हुई. अचानक फ्रीज में जोरदार धमाका हुआ और मकान की छत ध्वस्त हो गई. आग ने भी विकराल रूप धारण कर लिया. आग लगने की जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई. जब तक आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां पहुंची तब तक आग से घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया. नगमा ने बताया कि आग की घटना में घर में रखा टीवी, फ्रिज, रजाई गद्दे, चारपाई, बेड ओर बख्शे में रखें 25 हजार रुपये सहित सभी कपड़े आग में जल गए. इस दौरान उसका करीब पांच लाख रुपये नुकसान हो गया.

सहम गए थे पड़ोसी

पड़ोसी जमील अहमद ने बताया कि उसके घर के सामने रहने वाले भूरे के घर में आग लगने की आवाज आ रही थी. आग लगने की जानकारी पर वह मौके पर पहुंचे. बच्चों ने बताया कि फ्रिज के पीछे से धुआं उठ रहा है. इस पर उन्होंने मौके पर पहुंच कर देखा तो फ्रिज में पीछे से तेज लपटों के साथ भीषण आग लग रही थी. आग को देख वह अपने साथ कोई दुर्घटना ना हो जाए इसलिए मौके से भाग गए. जमील मकान की छत पर चढ़ गया और आग बुझाने की कोशिश करने लगा. तभी पड़ोसी के मकान में तेज धमाके के साथ ब्लास्ट हो गया और उसके मकान की छत ध्वस्त हो गई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.