Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ramadan 2026 Moon Sighting: सऊदी अरब में दिखा चांद, जानिए भारत में कब रखा जाएगा पहला रोजा? Gut Health: आंतों की सफाई के लिए सुबह उठते ही करें ये 1 काम, पेट की सारी गंदगी हो जाएगी बाहर Shivpal Yadav on Brajesh Pathak: 'चोटी विवाद' पर डिप्टी सीएम को घेरा, बोले- पाप के भागी आप भी होंगे Basti Water Tank Scam: करोड़ों खर्च फिर भी टंकी 'मिस्टर इंडिया'? बस्ती में भ्रष्टाचार का बड़ा खेल DM Bomb Threat: 'चैम्बर में लगाए 5 RDX, होगा धमाका', DM को मिली धमकी से हड़कंप Jabalpur News: फीस न भरने पर छात्रा को बोर्ड परीक्षा से रोका, स्कूल के बाहर जमकर हंगामा Crime News: सहेली ने दिया धोखा! लाखों ठगने के बाद गंदे काम में धकेला, ऐसे खुली पोल Vijay Mallya Return: कब होगी माल्या की वतन वापसी? वकील ने बॉम्बे HC में कहा- 'तारीख तय नहीं' Bathinda Clash: किसान नेताओं की रिहाई पर पंजाब में बवाल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले Himachal Crime: 'बेरोजगार, ऊपर से बीवी की कमाई...', ताने से भड़के पति ने पत्नी का गला रेता, फिर की ख...

गाजा पट्टी पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले, 36 फिलिस्तीनियों की मौत, दर्जनों घायल

22

गाजाः गाजा पट्टी पर पूरी रात हुए इजरायली हमलों में कम से कम 36 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई जबकि दर्जनों अन्य घायल हो गए। यह जानकारी फिलिस्तीनी सूत्रों के हवाले से रविवार को शिन्हुआ ने दी। खान यूनिस के पूर्व बानी सुहैला शहर में, फिलिस्तीनियों के एक समूह को निशाना बनाकर किए गए इजरायली ड्रोन हमले में कम से कम 11 लोग मारे गए और दर्जनों अन्य घायल हो गए।

सूत्रों ने शिन्हुआ से कहा कि इस बीच, खान यूनिस के पश्चिम ‘अल-मवासी’ क्षेत्र में एक आवासीय घर को निशाना बनाकर की गई इजरायली गोलाबारी में एक फिलिस्तीनी महिला और उसके बच्चे की मौत हो गई।

गाजा शहर के दक्षिण में अल-ज़ायतौन में कुवैत चौराहे पर सहायता की प्रतीक्षा कर रहे फिलिस्तीनियों की एक सभा पर शनिवार रात इजरायली बमबारी हुई जिसमें 17 फिलिस्तीनी मारे गए और कम से कम 30 घायल हो गए। यह जानकारी स्थानीय स्रोत और प्रत्यक्षदर्शियों ने दी। मध्य गाजा पट्टी में मघाजी फिलिस्तीनी शरणार्थी शिविर में, एक विमान द्वारा एक आवासीय घर पर बमबारी करने के बाद कम से कम छह लोग मारे गए। शिविर के मलबे में दबे कुछ अन्य लोगों को निकालने के लिए एम्बुलेंस चालक दल और नागरिक सुरक्षा सेवा पहुंच चुकी है।

फिलिस्तीनी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, इजरायली बलों ने मध्य गाजा पट्टी में दीर अल-बलाह शहर के बाहरी इलाके में हवाई हमले और तीव्र तोपखाने की गोलाबारी की। सूत्रों ने शिन्हुआ से कहा कि हवाई और तोपखाने की बमबारी ‘अल-बराका’ क्षेत्र में मोबाइल सैनिकों की घुसपैठ के साथ हुई, जो कई घंटों तक चली, जिसके दौरान एक अज्ञात व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

इजराइल 07 अक्टूबर, 2023 को दक्षिणी इजरायली सीमा पर हमास द्वारा किए गए हमले के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करने के लिए गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ बड़े पैमाने पर आक्रमण शुरू किया। हमास के हमले में लगभग 1,200 लोग मारे गए और 200 से ज्यादा लोगों को बंधक बनाया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.