Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...

15 साल के बच्चे की तालाब में डूबने से मौत, पुलिस ने बाहर निकलवाया शव

18

इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में 15 साल के बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बच्चा दोस्तों के साथ नहाने गया था। घटना के बाद दोस्तों ने भी स्वजन को कुछ नहीं बताया। पुलिस ने रविवार को बच्चे का शव निकाला।

पुलिस के मुताबिक घटना टिगरिया बादशाह की है। रामनगर निवासी 15 साल का पवन पुत्र नकुल विश्वकर्मा शनिवार को दोस्तों के साथ नहाने गया था। वह सरकारी स्कूल में 9वीं कक्षा में पढ़ता था। शनिवार दोपहर दोस्तों के साथ तालाब में नहाने लगा। उसको तैरना नहीं आता था। वह गहराई में गया और डूब गया। दोस्त भी अपने अपने घर चले गए।

पुलिस ने शव बाहर निकाला

रात तक पवन घर नहीं पहुंचा तो स्वजन ने उसे ढूंढना शुरू किया। उसके दोस्तों से पूछताछ की तो पूरी घटना बताई। उन्होंने बताया कि नहाने के दौरान डूब गया था। बचाने की कोशिश की लेकिन वह गहराई में चला गया था। रविवार को पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद ली और बच्चे का शव निकाला।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.