Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BJP MLA Slogan Viral: 'नरेंद्र मोदी अमर रहे' का नारा लगाकर घिरे सिंगरौली के भाजपा विधायक; जानें क्या... UPI Transaction Fee Rules: UPI से भुगतान पर लगेगा अतिरिक्त शुल्क? व्यापारियों ने जताया विरोध, वित्त ... Ganesh Utsav Vidisha: बंटी नगर में सजी 'गोकुलधाम सोसाइटी' की अनोखी झांकी; सिद्ध गणेश मंदिर में लगी भ... Asian Games 2026 Women's Cricket: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, मैच बारिश से धुला ... KBC 18 Episode Update: छत्तीसगढ़ की कपिला तनेजा की दर्द भरी कहानी सुनकर नम हुईं बिग-बी की आंखें, जान... Pakistan Kohat Mosque Blast: खैबर पख्तूनख्वाह की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 5 जव... US Fed Rate Hike and Crypto Market: ब्याज दरों में बढ़ोतरी से क्यों घबराते हैं क्रिप्टो निवेशक, जानि... iPhone 18 Pro Max vs iPhone 17 Pro Max Comparison: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स में जानें कौन सा फ... Ganesh Visarjan Vastu Tips: बप्पा की विदाई के बाद नारियल के इन अचूक उपायों से घर में बरसेगी मां लक्ष... Air Travel Costly News: बिना साथी बच्चों और इन्फेंट ट्रेवल फीस में भारी बढ़ोतरी, जेब पर पड़ेगा सीधा ...

‘पुष्पा 2’ की रिलीज से पहले पार्ट 3 की तैयारी शुरू, नाम भी फाइनल हो गया!

37

साल की शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर साउथ फिल्मों ने भौकाल काटा हुआ है. कई बड़ी फिल्में अबतक सिनेमाघरों में आई भी नहीं है. इस लिस्ट में अल्लू अर्जुन की पिक्चर भी शामिल है. जो है- पुष्पा: द रूल. फिल्म का फैन्स को बेसब्री से इंतजार है. बीते दिनों पता लगा था कि, पिक्चर के लगभग हिस्से का शूट पूरा हो चुका है. वहीं ये अब पोस्ट प्रोडक्शन स्टेज पर है. लेकिन अब भी ‘पुष्पा’ के सीक्वल को रिलीज होने में पूरे 4 महीने का वक्त बचा है. ऐसे में तीसरे पार्ट को लेकर जो अपडेट सामने आ रहा है. उसे सुनकर फैन्स की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. ये तो तय हो चुका है कि तीसरा इंस्टॉलमेंट भी आएगा. खुद अल्लू अर्जुन ने इस बात का हिंट दिया था.

बीतों दिनों तेलुगु डॉट कॉम नाम की वेबसाइट में फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर एक कुछ अपडेट सामने आया था. ऐसा कहा जा रहा था कि, इस कहानी को सिंगल पार्ट में दिखाना मुमकिन नहीं है. यही वजह है कि, इसके लिए तीसरा पार्ट लाने का फैसला लिया गया है. वहीं ये जानकारी भी मिल रही है कि दूसरे पार्ट की शूटिंग खत्म होने के बाद सुकुमार और अल्लू अर्जुन तीसरे पार्ट के भी कई हिस्सों को शूट कर चुके हैं. पर अबतक इसकी ऑफिशियल जानकारी किसी के पास नहीं है. खैर, इसी बीच तीसरे पार्ट का नाम भी फाइनल हो गया है.

‘पुष्पा’ के तीसरे पार्ट का नाम फाइनल हो गया?

अल्लू अर्जुन और रश्मिका की ‘पुष्पा: द राइज’ साल 2021 में आई थी. जिसे दुनियाभर में शानदार रिस्पॉन्स मिला. न सिर्फ फैन्स बल्कि हर किसी पर ‘पुष्पा’ का क्रेज देखने को मिल रहा था. कहीं गाने धमाल मचा रहे थे. तो कहीं डायलॉग्स और हुक स्टेप्स. खैर, इसे देखने के बाद मेकर्स ने बिना देरी किए हुए दूसरे पार्ट का ऐलान कर दिया था. जो साल 2022 में हुआ. इस बार ‘पुष्पा: द रूल’ है. जिसकी शूटिंग हाल ही में खत्म हुई है. पिक्चर 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है. इस पार्ट में पानी की तरह पैसा बहाया गया है. वहीं पहली कहानी से बहुत कुछ बड़ा होने की बातें सामने आ रही है.

खैर, ‘पुष्पा 2’ की रिलीज से पहले ही पार्ट 3 को लेकर बड़े-बड़े अपडेट्स सामने आने लगे हैं. तेलुगु डॉट कॉम वेबसाइट के मुताबिक, तीसरे पार्ट का नाम Pushpa: The Roar होगा. ऐसा कहा जा रहा है कि, इसे फाइनल कर लिया गया है. वहीं जैसा टाइटल में दिख रहा है कहानी भी पुष्पा के राज की होगी. जहां आगे की कहानी को दिखाया जाएगा. लेकिन अबतक ऐसी खबरें आ रही हैं. मेकर्स के ऑफिशियल ऐलान का हर किसी को इंतजार है. यहां तक कहा जा रहा है कि, इसकी शूटिंग इस साल के आखिर से पहले पूरी होने की उम्मीद है. यानी साल 2025 तक तीसरा पार्ट आ सकता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.