Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dehradun Political Update: चुनावी साल में समानांतर यात्राओं पर लगी रोक, कांग्रेस नेताओं की बैठक के ब... Vrindavan Update: प्रेमानंद महाराज के श्री हित राधा केली कुंज आश्रम पहुंचने से भक्तों में खुशी, वायर... Gaya Police Action: एसएसबी और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धनगांई थाना क्षेत्र के जंगल से भारी मात्रा में... UP Crime: शादी का झांसा देकर युवती की हत्या और शव छिपाने का मामला, आरोपी लेखपाल जेल भेजा गया Delhi Police News: कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान कांस्टेबल के साथ मारपीट और बदसलूकी, आरएमएल अस्पताल में... Seemapuri E-Block Accident: चार मंजिला मकान गिरने से मची अफरा-तफरी, 7 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, ... INDIA Bloc Protests: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का हंगामा जारी, 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर बड़े प... Weather Update Today: मानसून की वापसी से पहले कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर के ... Nana Patekar News: प्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर का कार्डियक अरेस्ट से हुआ देहांत, गोवा में ली अंतिम ... Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद

कांग्रेस विधायक वीरसिंह भूरिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, BJP प्रत्याशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर मामला दर्ज

41

झाबुआ : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। थांदला से कांग्रेस विधायक वीरसिंह भूरिया मुश्किलों से घिरते नजर आ रहे हैं। विधायक के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में बड़ी कार्रवाई हुई है। विधायक वीरसिंह भूरिया के खिलाफ काकनवानी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। यह एफआईआर मेघनगर तहसीलदार विजेंद्र कटारिया द्वारा दर्ज कराई गई है। एफएसटी टीम द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बाद मेघनगर तहसीलदार ने उसे आचार संहिता का उल्लंघन माना। इसके बाद धारा 188 के अंतर्गत एफआईआर दर्ज हुई है।

ये है पूरा मामला

बता दें कि बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें विधायक वीरसिंह भूरिया द्वारा भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। यही नहीं वायरल वीडियो में चुनाव में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को हिंसा के लिए उकसाने का आरोप भी उन पर लग रहा था।

मामले में विधायक वीरसिंह भूरिया ने कल प्रेस कांन्फ्रेंस कर बताया था कि जो वीडियो वायरल हो रहा है वो एडिटेड वीडियो है। हालांकि वीडियो वायरल होते ही राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई थी और इस मामले ने कल तूल पकड़ लिया था। उसके बाद विधायक के खिलाफ पुतला दहन भी किया गया और आज एफआईआर दर्ज की गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.