Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भ्रष्टाचार के आरोपियों और जमानत पर बाहर अधिकारियों की मलाईदार पोस्टिंग पर हाईकोर्ट सख्त, हरियाणा सरक... कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में नेशनल हाईवे-44 पर बड़ा सड़क हादसा, दिल्ली से जम्मू जा रही इंडो-कैनेडियन ब... सोनिया गांधी की आत्मकथा में सांसद कुमारी सैलजा का विशेष जिक्र, हरियाणा की राजनीति में बढ़ी चर्चा जाखल में फर्जी हैवी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़, सीएएम फ्लाइंग की छापेमारी म... हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने दिल्ली में राहुल गांधी से की मुलाकात, सांगठनिक मजबूती प... यमुनानगर के मशहूर कपूर ज्वेलर्स से 4.5 लाख के जेवर ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, मां-बेटे... हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा: कर्मचारियों का वेतन और बीमा कवरेज बढ़ा, ग्रेच्युटी की सीमा भी हुई संशोध... हरियाणा के यमुनानगर में अनोखी शादी: हेलीकॉप्टर से आई दुल्हन, दूल्हे ने दहेज में लिए सिर्फ एक रुपया— ... हरियाणा के झज्जर में ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी, ढाकला गांव में बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों को मा... दिल्ली में भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक, सरकार पर लगाए गंभीर आरो...

भैरवगढ़ जेल में चार बंदियों के पास मिले 31 हजार रुपये, जेल प्रहरियों को नोटिस

47

उज्जैन: केंद्रीय जेल भैरवगढ़ एक बार फिर सुर्खियों में है। चार कैदियों के पास से 31 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। दो जेल प्रहरियों को नोटिस जारी किया गया है। कैदियों का एक साल का पैरोल रोक दिया गया है। इसके अलावा सात दिन की अर्जित माफी भी खत्म कर दी गई है। चारों को अन्य जेलों में भेजने के लिए जेल मुख्यालय को पत्र लिखा गया है।

जेल अधीक्षक मनोज साहू ने बताया कि जेल में बंद मियादी बंदी मुकेश, नरेंद्र, कुलदीप, संजू को कार्यालय, गार्डन व अन्य काम सौंपे गए हैं। इसके लिए जेल परिसर में ही बंदियों से काम करवाया जाता है। जेल के बाहर ही कार्यालय में इनके कपड़े रखे रहते हैं। चार दिन पूर्व इनके कपड़ों की जांच की गई थी।

इस पर कुल 31 हजार रुपये बंदियों के कपड़ों से मिले थे। राशि मिलने पर हड़कंप मच गया था। ड्यूटी पर तैनात जेल प्रहरी संजय व्यास व प्रेमनारायण खत्री को नोटिस जारी कर दिया गया है। दोनों से तीन दिनों में जवाब देने को कहा गया है। इसके अलावा कैदियों पर सख्त कार्रवाई की गई है।

चारों का एक साल के लिए पेरोल रोका गया और सप्ताह भर की अर्जित माफी खत्म कर दी गई है। वहीं चारों को अन्य जेलों में भेजने के लिए जेल मुख्यालय को पत्र लिखा गया है। जल्द ही चारों बंदियों को अन्य जेलों में भेज दिया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.