Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jharkhand Tribal Empowerment: मोटे अनाज से बदलेगी आदिवासी महिलाओं की तकदीर; SBI और CSIR-CIMFR लेडीज ... Jharkhand Weather Update: झारखंड में आज छाए रहेंगे बादल; 30-40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, अलर्ट... Jharkhand Political News: 'कोयला नहीं मिट्टी से बना हूं'; धनबाद में सांसद ढुल्लू महतो पर बरसे डुमरी ... DUSU Election 2026: निर्दलीय उपाध्यक्ष बने दीपांशु शौकीन से कांग्रेस या NSUI ने नहीं किया संपर्क, इं... Heavy Rain Forecast India: झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में जोरदार बारिश के आसार, जानिए अपने शहर ... Heart Disease Risk & Prevention: स्वस्थ लोग भी न करें ये अनदेखी! उम्र के हिसाब से करवाएं ईसीजी, बीपी... Balod Accident News: बालोद में भीषण सड़क हादसा; कार ने बाइक को मारी टक्कर, 2 मासूम बच्चों की मौत MP Milk Price Hike Protest: दूध के दाम बढ़ाने पर अड़े किसान; इंदौर, देवास और उज्जैन के किसान सांची ड... Indore Court Order: सड़क हादसे में मृत दूध व्यवसायी के परिवार को मिलेगा 36 लाख मुआवजा; बीमा कंपनी को... Durg Bhilai News: जवाहर मार्केट की ज्वेलर्स दुकान में लगी आग; दमकल टीम ने 1 टैंकर पानी से पाया काबू,...

अतीक का शूटर बल्ली पंडित गिरफ्तार, जेल में बंद बेटे पर एक और केस दर्ज; अब क्यों हुई FIR?

71

माफिया अतीक अहमद का शूटर बल्ली पंडित उर्फ सुधांशु त्रिवेदी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है. पुलिस ने उसे एक झोला बम के साथ गिरफ्तार किया है. झोले में उसने 10 देसी बम रखे थे. तमंचा सटाकर ठेकेदार से दो लाख रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने उसे पकड़ा है. प्रयागराज के चकिया इलाके से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है.

बालू-गिट्टी के ठेकेदार श्याम पाल से बल्लू पंडित ने दो लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी. साथ ही बल्ली पंडित ने 20 हजार रुपए छीन भी लिए थे. इसके साथ ही प्रयागराज पुलिस ने जेल में बंद अतीक के बेटे अली अहमद पर लाखों की रंगदारी मांगने के आरोप में केस दर्ज किया है.

बल्ली पंडित और शाइस्ता परवीन की मुलाकात का वीडियो

पुलिस ने बताया कि उमेश पाल शूटआउट केस से 5 दिन पहले बल्ली पंडित से उसके घर अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन मिलने पहुंची थी. माफिया अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन और बल्ली पंडित दोनों की मुलाकात का सीसीटीवी फुटेज भी शूटआउट के बाद सामने आया था.

अतीक के बेटे पर दर्ज हुआ एक और केस

वहीं, दूसरी ओर माफिया अतीक अहमद के जेल में बंद दूसरे नंबर के बेटे अली अहमद के खिलाफ एक और मुकदमा दायर हो गया है. बालू कारोबारी अबू सईद से 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में अतीक के बेटे अली अहमद समेत 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है. इस केस में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है.

मांगी थी 10 लाख की रंगदारी

पुलिस ने बताया कि अतीक के जेल में बंद बेटे अली अहमद ने अपने गुर्गों के जरिए बालू कारोबारी से 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी. रंगदारी नहीं देने पर रास्ते में रोक कर उसकी पिटाई की गई थी. मालूम हो कि उमेश पाल हत्याकांड के बाद से प्रयागराज पुलिस ने माफिया अतीक अहमद और उसके गुर्गों पर कड़ी कार्रवाई की है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.