Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

दलित महिला को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया, बेरहमी से की मारपीट, वीडियो वायरल

29

इंदौर(सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश के इंदौर में एक दलित महिला को अर्धनग्न कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोपी महिला को उसके घर से खींचकर ले गए और अर्धनग्म कर बेरहमी से पीटा। महिला से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला दया की भीख मांगती दिखाई दे रही है, वहीं लोग उसे छुड़ाने की बजाय वीडियो बनाते रहे। मामले में चार महिलाओं पर कार्रवाई के साथ ही बलाई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा ज्ञापन सौंपा वीडियो बनाने वाले पर भी कार्रवाई की मांग की गई है।

पूरा मामला इंदौर जिले के ग्रामीण अंचल गौतमपुरा के एक गांव का है। जहां एक महिला को निर्वस्त्र कर पिटाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि जिस महिला की पिटाई की गई है वह महिला अन्य महिलाओं की सास को अपने साथ मंदसौर लेकर गई थी और इसी बात पर से महिलाओं ने नाराज होकर महिला की जमकर पिटाई कर दी लेकिन जिस तरह से महिला को रोड पर लाकर निर्वस्त्र कर पीटा गया।

फिलहाल पूरा मामले में पुलिस ने चार महिलाओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है तो वही बलाई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार द्वारा ज्ञापन सौंप कर वीडियो बनाने वाले और क्षेत्रीय नेताओं पर भी कार्रवाई की मांग की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.