Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मेघालय में खूनी संघर्ष! GHADC चुनाव के दौरान भारी हिंसा, पुलिस फायरिंग में 2 की मौत; सेना ने संभाला ... CBI का अपने ही 'घर' में छापा! घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया अपना ही बड़ा अफसर; 'जीरो टॉलरेंस' नीति के ... Aditya Thackeray on Middle East Crisis: आदित्य ठाकरे ने प्रधानमंत्री मोदी से मांगा स्पष्टीकरण, बोले—... Bengal LPG Crisis: सीएम ममता बनर्जी का बड़ा फैसला, घरेलू गैस की सप्लाई के लिए SOP बनाने का निर्देश; ... नोएडा के उद्योगों पर 'गैस संकट' की मार! फैक्ट्रियों में लगने लगे ताले, संचालकों ने खड़े किए हाथ; बोल... Just Married! कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने रचाई शादी; बिना किसी शोर-शराबे के लिए सात फेरे, देखें कपल... Lok Sabha News: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज, सदन में ध्वनिमत से... होमुर्ज की टेंशन खत्म! भारत ने खोजा तेल आपूर्ति का नया 'सीक्रेट' रास्ता; अब खाड़ी देशों के बजाय यहाँ... Temple LPG Crisis: देश के बड़े मंदिरों में भोग-प्रसाद पर संकट, एलपीजी की किल्लत से थमी भंडारों की रफ... Noida LPG Crisis: नोएडा में कमर्शियल सिलेंडर की भारी किल्लत, कैटरर्स और होटल संचालक परेशान; शादी-रिस...

फिटनेस की दुनिया का नेतृत्व अब महिला शक्ति के हाथों में

21

इंदौर । यह बात तो अब आम हो चली है कि कोई महिला या युवती अपनी फिटनेस के लिए जिम जाए। नए दौर में खास बात तो यह है कि अब इंदौर में बड़े पैमाने पर जिम की कमान ही महिलाएं संभाल रही हैं। यदि यह कहा जाए तो भी गलत नहीं कि इंदौर में फिटनेस की दुनिया का नेतृत्व महिलाएं कर रही हैं। दरअसल, कुछ वर्ष पहले तक फिटनेस को सामान्य तौर पर पुरुषों का क्षेत्र माना जाता था, किंतु अब समय बदल गया है। अब महिलाओं में फिटनेस को लेकर जागरूकता इस कदर बढ़ गई है कि ये जिम को अब करियर की तरह पूरी गंभीरता से ले रही हैं।

महिलाएं ट्रेनर बढ़ने से अन्य महिलाओं में भी अपनी फिटनेस के लिए आत्मविश्वास बढ़ा है और उन्होंने जिम की शुरुआत की। शहर के कई जिम में महिलाएं संचालक और ट्रेनर हैं। अपने शौक और महिलाओं को जागरूक करने के लिए इन महिलाओं ने बरसों पसीना बहाकर फिटनेस ट्रेनर की योग्यता और प्रमाण पत्र प्राप्त किया। मिलते हैं ऐसी ही कुछ तेजतर्रार और विनम्र महिला जिम कोच की कहानी, जो इंदौर में बदल रही हैं जिम का परिदृश्य।

विनीति सिसौदिया पिछले करीब एक दशक से जिम की दुनिया से जुड़ी हुई हैं। बीते करीब दो साल से तो वे खुद जिम संचालित कर रही हैं। वर्ष 2005 में मार्शल आर्ट सीखने से विनीति का सफर हुआ। तब से इन्हें फिटनेस से खास लगाव है। वर्ष 2010 में मुंबई में फिटनेस ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षण लिया। फिर एक साल मुंबई में ही लोगों को जिम में प्रशिक्षित किया। इसके बाद ग्वालियर में फिटनेस ट्रेनर के रूप में कार्य किया। इंदौर में पोटेंशियल देख वर्ष 2015 में विनीति इंदौर आईं और यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर की जिक फ्रेंचाइजी में बतौर ट्रेनर काम किया। इसके बाद वर्ष 2023 में इन्होंने बंगाली चौराहा पर खुद की जिम खोल ली।

विनीति ने बताया कि अभिनेता कार्तिक आर्यन की पहली फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ की शूटिंग ग्वालियर में हुई थी। उस समय उन्हें जिमिंग करवाई। कार्तिक वहां फिटनेस के लिए आए थे। कार्तिक को प्रशिक्षित करने का मौका विनीति को दिया गया। इसके अलावा पिछले वर्ष एक सीरियल की अभिनेत्री को भी प्रशिक्षण दिया। विनीति ने बताया कि बीमार होने के बाद लोगों को डाक्टर एक्सरसाइज के लिए कहें, इससे पहले मेरी कोशिश रहती है कि लोग खुद से जागरूक होकर अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

आरती माहेश्वरी बीते 10 वर्षों से ट्रेनर और जिम संचालक हैं। सपना-संगीता सिनेमा की ओर इनका स्वयं का जिम है। आयुष मंत्रालय द्वारा वर्ष 2020 में इन्हें योग ट्रेनर का प्रमाण पत्र मिला। इसके अलावा इन्होंने फिटनेस ट्रेनर के रूप में भी सर्टिफिकेट प्राप्त किए हैं। आरती ने बताया कि जिम से पहले वह नासिक में शिक्षिका थीं। नौकरी अच्छी चल रही थी, लेकिन कुछ नया करने का मन था। उस दौरान देश में जुम्बा का ट्रेंड नया-नया था। तब नासिक में जुम्बा का एक बड़ा इवेंट हुआ। इसमें फिटनेस के साथ डांस भी था, जो मुझे काफी अच्छा लगा। इसी से शुरुआत की और बात जिम तक आ गई। बाद में जिम के साथ इंदौर का पहला जुम्बा स्टूडियो मैंने ही खोला। महिलाओं को ट्रेनर के रूप में इस क्षेत्र में आना चाहिए।

शहर की अंजलि यादव जिम के साथ ही लोगों को पर्सनल फिटनेस ट्रैनिंग भी देती हैं। दो साल पहले उन्होंने फिटनेस कोर्स पूरा किया और अब वे पांच सौ लोगों को प्रशिक्षित कर रही हैं। वे कहती हैं- फिटनेस के सेक्टर में महिलाओं को आगे आना चाहिए। अब इस क्षेत्र में महिलाओं के लिए काफी स्थान भी है। महिलाएं भी पर्सनल ट्रेनर के रूप में महिलाओं को ही पसंद करी हैं। व्यवहार में सौम्य और धैर्यवान होने की वजह से महिलाएं बेहतर प्रशिक्षण दे पा रही हैं। अंजलि आफलाइन के साथ ही मुंबई आदि शहरों में रहने वालों को आनलाइन प्रशिक्षण भी दे रही हैं। इसके साथ ही अंजलि महू आर्मी कैंट एरिया के कई जवानों को भी प्रशिक्षित करती हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !