Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

दलेर मेहंदी की आवाज, प्रभुदेवा के स्टेप्स…राम चरण के बर्थडे पर आया गेम चेंजर का पहला गाना

25

राम चरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’ इसी साल रिलीज होगी. इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवानी फीमेल लीड के तौर पर नजर आएंगी. 27 मार्च को राम चरण ने अपने जन्मदिन के मौके पर फैन्स को सरप्राइज दिया. उनकी फिल्म का पहला गाना ‘जारागंडी’ का लिरिकल वर्जन रिलीज कर दिया गया है. इस गाने का म्यूजिक एस थमन ने कम्पोज किया है. वहीं ‘जारागंडी’ गाने को पंजाबी पॉप सिंगर दलेर मेहंदी और सुनिधि चौहान ने आवाज दी है. गाने को तीन भाषाओं में रिलीज गया है.

‘जारागंडी’ गाना हिंदी, तेलुगु और तमिल,तीन भाषाओं आया है. फिलहाल इसका लिरिकल वर्जन रिलीज़ किया गया है. गाने में कियारा आडवानी और राम चरण एक साथ थिरकते नजर आ रहे हैं. इसे लेजेंड प्रभु देवा ने कोरियोग्राफ किया है. राम चरण के बर्थडे पर उनके फैन्स के लिए और गिफ्ट हैं. वो ये कि उनके और और कियारा आडवानी के गाने को 150 सिनेमाघरों में एक साथ दिखाया जाएगा. जहां राम चरण की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘मगधीरा’ की स्क्रीनिंग होगी, जिसका निर्देशन एसएस राजामौली ने किया है.

कियारा आडवानी ने राम चरण को बर्थडे विश किया. उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘गेम चेंजर’ की एक फोटो शेयर करते हुए में कैप्शन लिखा, “हैप्पी बर्थडे मेरे डियरेस्ट आर सी (राम चरण) ये रहा हमारा मेगा मास ब्लास्ट…सेलिब्रेशन शुरू करते हैं.” इसके साथ ही कियारा आडवानी ने अपने इसी पोस्ट में ‘गेम चेंजर’ गाना ‘जारागंडी’ के रिलीज होने की जानकारी भी दी. फिल्म में दोनों के साथ अंजली, एस जे सूर्या, जयराम, सुनील, श्रीकांत, समुथिरकानी जैसे और कलाकार भी शामिल हैं. इस फिल्म में राम चरण का डबल रोल देखने को मिलेगा. गाने की तरह ही फिल्म को भी तेलुगु, तमिल, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ समेत कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.