Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

कप्तान ऋतुराज के फैसले के बाद धोनी से भी लेनी होती है परमिशन, अपने ही खिलाड़ी ने CSK की पोल खोल दी

70

IPL 2024 के शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने नए कप्तान का ऐलान किया. T20 लीग के आगाज के एक दिन पहले ही पता चला कि इस बार पीली जर्सी वाली टीम के कप्तान एमएस धोनी नहीं, बल्कि ऋतुराज गायकवाड़ होंगे. लेकिन, इस फैसले का टीम के खिलाड़ियों पर क्या असर हो रहा है, वो पता चला गुजरात टाइटंस के खिलाफ हुए मैच के बाद. इस मुकाबले के बाद CSK के ही खिलाड़ी दीपक चाहर ने कप्तान को लेकर हो रहे कन्फ्यूशन की सारी पोल खोल दी है.

चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ जब पहला मैच खेला था, तो भी मुकाबले के दौरान फील्ड पर कप्तान को लेकर कन्फ्यूजन साफ नजर आ रहा था. यहां तक की मैच के कमेंटेटर भी बातें कर रहे थे कि कप्तानी कौन कर रहा है? क्योंकि भले ही कागज पर कप्तान ऋतुराज थे लेकिन मैदान पर उस रोल की तरह एक्टिव ज्यादा धोनी दिख रहे थे. बहरहाल, दूसरे मुकाबले में बतौर कप्तान CSK की एक्टिवनेस थोड़ी देखने मिली. बावजूद इसके दीपक चाहर ने जो कहा वो सुर्खियां बन गया.

दीपक चाहर ने कही कप्तानी में कन्फ्यूजन की बात

CSK के सबसे महंगे खिलाड़ियों में एक दीपक चाहर ने ये बात भले ही मजाकिया लहजे में कही लेकिन कह दी. उन्होंने बताया कि आजकल मैं फैसले के लिए धोनी और ऋतुराज दोनों की तरफ देखता हूं. ऐसा इसलिए क्योंकि मैं कन्फ्यूज रहता हूं कि देखना कहां है. ऋतुराज अच्छी कप्तानी कर रहा है पर फैसले के लिए धोनी की भी परमिशन लेनी पड़ती है.

फील्ड पर दिखते हैं ऐसे हालात, धोनी करते हैं ऋतुराज की मदद

भले ही ये बातें दीपक चाहर ने मजाक में कही लेकिन वो कहते हैं ना कि बिना आग के धुआं नहीं उठता. थोड़ी कन्फ्यूजन जरूर रहती होगी. क्योंकि, कुछ फैसलों में धोनी ऋतुराज की मदद करते दिखते हैं. पहले मैच के बाद ऋतुराज ने कहा भी तो था कि बतौर कप्तान पहला मैच होने के बाद भी उन पर दबाव नहीं था क्योंकि धोनी भाई साथ थे. हालांकि, गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में ऋतुराज गायकवाड़ की बतौर कप्तान एक्टिवनेस जरूर नजर आई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.