Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...

मैहर जिले में ईट मारकर से श्रमिक पति-पत्नी की गई हत्या, जांच में जुटी पुलिस

50

सतना। मैहर जिले के रूपगंज में संचालित ईट के भट्ठे में बीती रात ईट मारकर मजदूर पति-पत्नी की हत्या कर दी गई है। उक्त घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को उपलब्ध कराई। सूचना पाकर मौका पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा दर्ज कर शव पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैहर भेज दिया है।

पीएम उपरांत शव को तक के परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद ली है। वहीं घटना की जानकारी लगते ही रीवा रेंज के डीआईजी साकेत पांडे भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर मिले साक्ष एवं आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि दोनों उसी गांव के रहने वाले हैं। पति पत्नी ईट भट्ठे में काम करते थे। जहां पर उनकी हत्या हुई है।

मामले की जानकारी देते हुए सीसी मैहर राजीव पाठक ने बताया कि अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला पंजीकृत कर मामले को विवेचना में लिया गया है। अब तक हुई छानबीन के दौरान यह पता चला है कि पति पत्नी ईट भट्ठे में काम किया करते थे और रात में वहीं रुककर रखवाली भी करते थे।

डीआईजी साकेत पांडे नईदुनिया से बातचीत करते हुए बताया कि जिस तरीके से हत्या की गई है। घटनास्थल देखकर यह पता चलता है कि पति-पत्नी हत्यारे को पहचानते थे। यही कारण है कि महिला श्रमिक के शव से तकरीबन 50 फीट दूर पति का शव मिला है। हत्या में आरोपियों द्वारा धारदार हथियार का इस्तेमाल न करके ईट का ही इस्तेमाल किया है गया है।

अब तक हुई जांच के दौरान यह पता चला है कि दोनों मैहर थाना क्षेत्र अंतर्गत रूपगंज गांव के ही रहने वाले हैं। जहां पति की पहचान रामू कोल उम्र 50 वर्ष के रूप में की गई है। वहीं महिला की पहचान पत्नी चंदाबाई उम्र 48 वर्ष के रूप में की गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.