Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में विभिन्न आयोजन होंगे व्यापक, जनभागीदारी के साथ आयोजन के दिए निर्द... कवर्धा में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़: ₹12.50 लाख के जाली नोट, टाटा पंच EV कार और प्रिंटर के साथ 3 ग... पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के... भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न...

मुरैना में मधुमक्खीयों के हमले में किसान की हुई मौत, पांच लोग घायल…

46

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में अंबाह थाना क्षेत्र में आने वाले करौली माता रोड़ पर एक दर्जन लोगों पर मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया, आपको बता दें की बंबा के पास पेड़ के नीचे एक दर्जन लोग बैठे थे, मधुमक्खी के काटने से आधा दर्जन लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। मधुमक्खी के हमले से कैलाश नाम के युवक की मुरैना जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि खेत में सरसों काटने के लिए यह सभी लोग इकट्ठा हुए थे। अचानक मधुमक्खियों ने सभी लोगों पर हमला कर दिया। मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम हाउस में भेज दिया गया है। मधुमक्खी के काटने से रिंकू गुर्जर नाम का युवक भी गंभीर रूप से घायल है।

मधुमक्खियों के हमले में रामनिवास पुत्र मताधीन, राजू और जय नारायण को अंबाह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां पर उनका उपचार चल रहा है। रिंकू गुर्जर भी बुरी तरह घायल है उसकी हालत को गंभीर देखते हुए अंबाह से उसे मुरैना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। यहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल वार्ड में उसे भर्ती कर लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.