Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...

हैवान बना ऑटो चालक ,सुनसान जगह ले जाकर 60 साल की बुजुर्ग महिला के साथ किया दुष्कर्म…

33

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। एक बुजुर्ग महिला को ऑटो चालक सुनसान इलाके में ले गया और यहां पर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी महिला को दुष्कर्म करने के बाद रास्ते में छोड़कर भाग गया। वृद्धा महाकाल थाने पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस से की है। 60 वर्षीय महिला बेगमबाग कॉलोनी में रहती है और घरों में झाड़ू पोछा लगाने का काम करती है।

महिला 19 मार्च को काम निपटाकर अपने घर के लिए जा रही थी। तभी उसको एक ऑटो चालक मिला ऑटो चालक ने महिला से कहा कि वह उसे घर पर छोड़ देगा और ऑटो चालक ने महिला से कहा कि उसको वह जानता है। इसके बाद महिला ऑटो में बैठ गई बदमाश वृद्ध महिला को घर ना ले जाते हुए सुनसान इलाके में ले गया और यहां पर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है।

आरोपी का नाम सलमान है और वह किराए की ऑटो रिक्शा चलाता है और नशे का आदी भी है। वृद्ध महिला ने इस घटना के 2 दिन बाद परिजनों के साथ महाकाल थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया है। अभी ऑटो चालक फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस अभी आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी चेक कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.